माधुरी दीक्षित ने मुंबई की बारिश में किया 'मौसम का जादू है मितवा' पर डांस, यूजर्स को आई निशा-प्रेम की याद
माधुरी दीक्षित ने मुंबई में हो रही बारिश को एन्जॉय कर रही हैं। हाल में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें अपनी ही फिल्म के गाने ‘ये मौसम का जादू है मितवा’ पर डांस करते देखा जा सकता है।

मुंबई में हो रही भारी बारिश के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मौसम के मजे लेने के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें छतरी लेके बारिश में गाना गाते हुए देखा जा सकता है। माधुरी ने अपने अकाउंट पर इस नए वीडियो के साथ एक खास गाना जोड़ा है जिसे सुनकर फैंस पुरानी यादों में खो गए हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।
बारिश एन्जॉय कर रही हैं माधुरी
माधुरी ने मुंबई की बारिश में भीगते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने रेड प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है और उनका नो-मेकअप लुक उनकी नैचुरल खूबसूरती को और भी उभार रहा है। उन्होंने इस वीडियो में अपने ही सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'ये मौसम का जादू है मितवा' पर थिरकते हुए बारिश का भरपूर मजा लिया। इस वीडियो के साथ माधुरी ने कैप्शन में लिखा, "इस मौसम का जादू बस छा जाने दो’।
यूजर्स को पसंद आया अंदाज
माधुरी के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये मेरा पसंदीदा गाना है', अन्य यूजर ने लिखा, 'मैम, पुरानी यादें ताजा हो गई', एक और यूजर ने लिखा, 'आपकी स्माइल का जादू है क्वीन', एक यूजर ने लिखा, 'माधुरी का जादू तो हर मौसम चलता है'।
बता दें, माधुरी ने हाल में अपना 58 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दौरान एक्टर के बेटे अरिन की भी ग्रेजुएशन सेरेमनी हुई थी जिसकी तस्वीरें डॉक्टर नेने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। माधुरी फिल्मों के साथ वेब पर भी काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में उन्हें कई नए प्रोजेक्ट में देखा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।