अपने दोस्तों को Instagram पर लाएं और 16 लाख रुपये तक कमाएं, गजब का मौका
लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप Instagram की ओर से क्रिएटर्स को लाखों कमाने का बड़ा मौका दिया जा रहा है। नए रेफरल प्रोग्राम के साथ चुनिंदा क्रिएटर्स बड़ी कमाई कर सकते हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

आजकल सोशल मीडिया केवल टाइम-पास और अपनों से जुड़ने का तरीका नहीं है, बल्कि कमाई का जरिया भी बनता जा रहा है। खासतौर पर Instagram अब अपने चुनिंदा यूजर्स और क्रिएटर्स को रेफरल प्रोग्राम के जरिए पैसे कमाने का मौका दे रहा है। पैरेंट कंपनी मेटा ने बताया है कि क्रिएटर्स के पास नए रेफरल प्रोग्राम के जरिए 20 हजार डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 16 लाख रुपये) तक कमाने का मौका है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या है Instagram रेफरल प्रोग्राम?
Instagram का रेफरल प्रोग्राम एक प्रमोशनल स्कीम है और चुनिंदा देशों में कुछ क्रिएटर्स को इसका फायदा दिया जा रहा है। इसके साथ अगर क्रिएटर किसी नए यूजर को Instagram पर लाते हैं या किसी सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करते हैं तो उन्हें फायदा मिलेगा। किसी यूजर की ओर से लिए गए ऐक्शन (जैसे- ऐप डाउनलोड करने, साइन-अप करने या शॉपिंग करने) की स्थिति में उन्हें इसका कमीशन दिया जाएगा। यह कमीशन क्रिएटर की रेफरल एक्टिविटी पर आधारित होगा।
कैसे काम करता है यह प्रोग्राम?
जब आप Instagram के किसी पार्टनर ब्रैंड या सर्विस के साथ जुड़ते हैं, तो आपको एक यूनीक रेफरल लिंक दिया जाएगा। इस लिंक को आप अपने दोस्तों, फॉलोअर्स या सोशल नेटवर्क पर शेयर कर सकते हैं। जैसे ही कोई इस लिंक के जरिए ऐक्शन लेता है, आपको उसके लिए पेमेंट किया जाएगा।
मेटा ने बताया है कि चाहे आप एक कंटेंट क्रिएटर हों, स्टूडेंट, हाउसवाइफ या बिजनेस ओनर, अगर आपको नया फीचर मिल रहा है तो आप इस प्रोग्राम का फायदा ले सकते हैं। यानी अगर आपके पास एक अच्छा सोशल नेटवर्क है या आप लोगों को इन्फ्लुएंस कर सकते हैं, तो यह मौका आपके लिए है।
फॉलो करने होंगे आसान स्टेप्स
वैसे तो रेफरल प्रोग्राम का ऐक्सेस सीमित क्रिएटर्स को दिया गया है लेकिन अगर आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आप ऐप में अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले Instagram ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें।
2. रेफरल या पार्टनरशिप सेक्शन (अगर आपको दिख रहा है तो) में जाएं।
3. वहां से रेफरल लिंक जेनरेट करें और उसे शेयर करें।
4. अपने डैशबोर्ड में जाकर देखें कि कितने लोगों ने आपके लिंक से ऐप जॉइन किया और आपको कितनी कमाई हुई।
ध्यान रहे, ऐप में कमाई के और भी तरीके हैं, जिनमें ब्रैंड पार्टनरशिप और गिफ्ट्स वगैरह शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।