why haryana bjp makes 27 district presidents in only 22 districts हरियाणा में 22 जिले पर भाजपा ने बना दिए 27 जिलाध्यक्ष, क्या है रणनीति; देखें पूरी लिस्ट, Haryana Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहरियाणा न्यूज़why haryana bjp makes 27 district presidents in only 22 districts

हरियाणा में 22 जिले पर भाजपा ने बना दिए 27 जिलाध्यक्ष, क्या है रणनीति; देखें पूरी लिस्ट

  • पंचकूला के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल होंगे। इसके अलावा अनिल विज का गढ़ कहे जाने वाले अंबाला जिले में संगठन की कमान मंदीप राणा संभालेंगे। यमुनानगर से राजेश सपरा को चुना गया है। कुरुक्षेत्र से तेजेंद्र गोल्डी पार्टी की कमान संभालेंगे। कैथल में महिला नेतृत्व चुना गया है। यहां ज्योति सैनी जिलाध्यक्ष होंगी।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Mon, 17 March 2025 12:43 PM
share Share
Follow Us on
हरियाणा में 22 जिले पर भाजपा ने बना दिए 27 जिलाध्यक्ष, क्या है रणनीति; देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में भाजपा ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने राज्य के कुल 22 जिलों में 27 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब 5 जिलाध्यक्ष अतिरिक्त घोषित किए गए हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इससे संगठन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। सोमवार को ही जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पंचकूला के जिलाध्यक्ष अजय मित्तल होंगे। इसके अलावा अनिल विज का गढ़ कहे जाने वाले अंबाला जिले में संगठन की कमान मंदीप राणा संभालेंगे। यमुनानगर से राजेश सपरा को चुना गया है तो वहीं कुरुक्षेत्र से सरदार तेजेंद्र गोल्डी पार्टी की कमान संभालेंगे। कैथल में महिला नेतृत्व चुना गया है। यहां ज्योति सैनी जिलाध्यक्ष होंगी। इसके अलावा करनाल में प्रवीण लाठर, पानीपत में दुष्यंत भट्ट, सोनीपत में अशोक भारद्वाज, गोहाल में बिजेंद्र मलिक जिलाध्यक्ष रहेंगे।

पार्टी ने जो 5 नए जिले बनाए हैं, उनमें हांसी शामिल है, जिसे हिसार से अलग किया गया है। इसके अलावा सोनीपत से अलग गोहाना, सिरसा से अलग डबवाली, फरीदाबाद से अलग बल्लभगढ़, गुरुग्राम से अलग पटौदी जिले बनाए गए हैं। ये जिले संगठन की दृष्टि से कामकाज को मजबूत करने के लिए सृजित किए गए हैं। दरअसल गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाराद जैसे जिलों की आबादी काफी घनी है। इसके अलावा सिरसा और हिसार बड़े जिले हैं। ऐसे में कुछ हिस्से को अलग करके संगठन के नजरिए से नए जिले का सृजन किया गया है। अब तक भाजपा यूपी में ऐसी रणनीति पर अमल करती रही है। जैसे गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष भी बनाए जाते रहे हैं ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग ढंग से काम किया जा सके।

भाजपा ने अपनी सूची में ओबीसी समाज को प्राथमिकता दी है। गुर्जर, सैनी, जाट समाज के कई नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सरदार तेजेंद्र गोल्डी को कुरुक्षेत्र की कमान दी गई है।

आइए देखते हैं, हरियाणा के जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।