नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी का कहना है कि भारत साल के अंत तक दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उनके बयान के दो दिन पहले आयोग के CEO ने कहा था कि भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हमारी सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान के मुख्य एयरबेस और डिफेंस सिस्टम पर अटैक किया था, उससे वह घुटने पर आ गया। अंत में पाकिस्तान के ही सैन्य अधिकारियों ने भारत के डीजीएमओ को कॉल किया और सीजफायर की गुहार लगाई। हमारी तरफ से सीजफायर इस तरह से मंजूर हुआ।
ज्योति मल्होत्रा आगे बढ़ती हैं तो उनके साथ करीब 6 गनर निकलते हैं और उन्हें कवर दिखते हैं। इस दौरान यूट्यूबर कैलम मिल ने कहा कि आखिर इनके साथ इतने लोग हथियार लेकर क्यों हैं। वीडियो में उन्हें इस पर हैरानी जताते हुए सुना जा सकता है। कैलम मिल भी व्लॉगर हैं और उनका Callum Abroad नाम से यूट्यूब चैनल है।
पिछले साल दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुआ आईएनएस ब्रह्मपुत्र इस साल के अंत तक समुद्र में तैरने और जुलाई 2026 तक पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार हो सकता है। नौसेना ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है।
आरोप है कि रमन अरोड़ा असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर पैसे की उगाही करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि सुखदेव वशिष्ठ को रमन अरोड़ा ने ही इस काम पर लगाया था। वह सुखदेव वशिष्ठ के जरिए लोगों के नाम फर्जी नोटिस जारी कराते थे और फिर उनसे पैसों की वसूली की जाती थी।
जस्टिस अभय एस ओका ने आखिरी कार्यदिवस पर कई बेंचों में हिस्सा लिया और 11 फैसले दिए। ऐसा उन्होंने तब किया है, जब उनकी मां का एक दिन पहले ही निधन हुआ था। वह गुरुवार को ही अपनी मां के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मुंबई गए थे और फिर लास्ट वर्किंग डे पर काम करने के लिए दिल्ली लौट आए।
प्यू रिसर्च के अनुसार इटली, जर्मनी, स्पेन, स्वीडन जैसे देशों में जन्म से प्राप्त धर्म को छोड़ने वाले लोगों की संख्या अधिक है। सर्वे के अनुसार इटली में 28.7 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो नास्तिक हो गए हैं और उन्होंने अपने परिवार से प्राप्त धर्म को छोड़ दिया है।
बसवराजू पर डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह फिलहाल नक्सलियों का शीर्ष कमांडर था। उसके मारे जाने के बाद से ही सीपीआई माओवादी को उसके विकल्प की तलाश है, लेकिन अब जिस एक बड़े नाम पर चर्चा है, उसके भी सरेंडर करने की उम्मीद है। यह नाम है- एम. वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू।
इसरो की तैयारियां भारत को महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। गगनयान की सफलता के बाद, भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा जो स्वदेशी तकनीक से स्पेस में इंसान को भेजेगा।
जयशंकर ने कहा कि भारत की सुरक्षा चुनौतियां यूरोप के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्थिति के चलते हमें सुरक्षा को प्राथमिकता देनी पड़ती है। आज आप समझ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आपकी (यूरोप) स्थिति दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही शांतिपूर्ण और स्थिरता वाली रही है।