China sets up international mediation body in Hong Kong may be an alternative for United Nations चीन ने तैयार कर लिया संयुक्त राष्ट्र का विकल्प? अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए बनाया नया मंच, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़China sets up international mediation body in Hong Kong may be an alternative for United Nations

चीन ने तैयार कर लिया संयुक्त राष्ट्र का विकल्प? अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए बनाया नया मंच

चीन अब संयुक्त राष्ट्र को सीधी टक्कर देने जा रहा है। शुक्रवार को ड्रैगन ने दर्जनों देशों के साथ मिलकर नया वैश्विक मध्यस्थता समूह बनाया है। इस समूह में पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बेलारूस समेत कई देश शामिल होंगे।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 May 2025 05:54 PM
share Share
Follow Us on
चीन ने तैयार कर लिया संयुक्त राष्ट्र का विकल्प? अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाने के लिए बनाया नया मंच

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रही जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर बीते कुछ सालों से लगातार सवाल उठे हैं। संयुक्त राष्ट्र कई मोर्चों पर विफल रहा है और विशेषज्ञ लंबे समय से इसके ढांचे और कार्यशैली में बदलाव की मांग भी कर रहे हैं। इस बीच चीन ने UN को सीधी चुनौती देते हुए एक नया मंच तैयार कर लिया है। हाल ही में चीन ने दुनिया के कई बड़े देशों के साथ मिलकर नया वैश्विक मध्यस्थता समूह बनाया है।

चीन की इस कवायद में शुक्रवार को 30 से अधिक देश शामिल हुए हैं। पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बेलारूस और क्यूबा के 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हांगकांग में “अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन की स्थापना संधि” पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके बाद ये देश इस वैश्विक संगठन के संस्थापक सदस्य बन गए। इस नए संगठन का मुख्यालय हांगकांग में होगा। मुख्यालय की स्थापना के समारोह में संयुक्त राष्ट्र सहित लगभग 50 अन्य देशों और लगभग 20 संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

चीन ने बताया क्या है उद्देश्य

इस दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि चीन लंबे समय से आपसी समझ की भावना से मतभेदों को निपटाने और बातचीत के माध्यम से आम सहमति बनाने की वकालत करता रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन का लक्ष्य राष्ट्रों के बीच संघर्षों को सुलझाने के लिए चीनी प्रज्ञता प्रदान करना है। उन्होंने कहा है कि इस निकाय का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देना औरअधिक सामंजस्यपूर्ण वैश्विक संबंध बनाना है।

ये भी पढ़ें:'शी जिनपिंग की बेटी को निकालो', US में क्यों हो रही मांग? इस फैसले से भड़का चीन
ये भी पढ़ें:समय आ गया है, रूस-भारत-चीन 'त्रिगुट' फिर से हो कायम; रूसी FM ने क्यों की ऐसी बात
ये भी पढ़ें:गरीब देशों से कर्ज का पैसा वसूल धन्ना सेठ बन रहा चीन, पाक को भी दिया है इतना लोन

कब तक शुरू करेगा काम?

बीजिंग ने इस संगठन को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों को सुलझाने वाला दुनिया का पहला अंतर-सरकारी कानूनी संगठन बताया है और कहा है कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण तंत्र होगा। वहीं हांगकांग के नेता जॉन ली ने कहा है कि संगठन इस साल के अंत तक अपना काम शुरू कर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।