Muslim country Morocco banned sacrifice on Eid al Adha many goats recovers in raid बकरीद से पहले इस मुस्लिम देश में कुर्बानी पर रोक, पूरे मुल्क में बकरों के लिए छापेमारी, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Muslim country Morocco banned sacrifice on Eid al Adha many goats recovers in raid

बकरीद से पहले इस मुस्लिम देश में कुर्बानी पर रोक, पूरे मुल्क में बकरों के लिए छापेमारी

मोरक्को किंग ने बड़ा फैसला लेते हुए इस साल बकरीद के दिन कुर्बानी पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जनता की तरफ से इस साल वो कुर्बानी करेंगे। इस फैसले से देशभर में बवाल मचा हुआ है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 05:09 PM
share Share
Follow Us on
बकरीद से पहले इस मुस्लिम देश में कुर्बानी पर रोक, पूरे मुल्क में बकरों के लिए छापेमारी

मुस्लिम देश मोरक्को में ईद-उल-अजहा से पहले सरकार के एक फैसले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। किंग मोहम्मद VI ने शाही फरमान में इस साल कुर्बानी के बकरे पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद देशभर में बकरों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है। इस फैसले से देशभर में बवाल मचा हुआ है।

मोरक्को किंग ने "आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों" का हवाला देकर इस्लामी परंपरा को रद्द करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद पुलिस ने कई शहरों और इलाकों में घर-घर छापेमारी कर लोगों के बकरे जब्त कर लिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाबल घरों से बकरों को ले जा रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

इस फैसले की क्या वजह

राजा मोहम्मद VI ने कहा कि वो "बकरीद पर जनता की ओर से कुर्बानी करेंगे", लेकिन लोगों ने इसे अपमानजनक और धार्मिक आस्था का मजाक बताया। आलोचकों का कहना है कि यह फैसला महंगाई और सरकारी विफलता को छिपाने की एक चाल है।

ये भी पढ़ें:हम बकरीद के भी पक्ष में नहीं- सनातन परंपरा की बलि प्रथा पर भी बोले बाबा बागेश्वर

किंग ने लोगों से बकरीद पर लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उधर, देश में इस्लामी विद्वानों ने इसे धार्मिक अधिकारों का हनन और जनता की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।