north korea sending thousands of military construction workers and deminers to russia यूक्रेन जंग में खुलकर कूदा उत्तर कोरिया, रूस भेजेगा हजारों फौजी मजदूर और डिमाइनर; क्या प्लान, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़north korea sending thousands of military construction workers and deminers to russia

यूक्रेन जंग में खुलकर कूदा उत्तर कोरिया, रूस भेजेगा हजारों फौजी मजदूर और डिमाइनर; क्या प्लान

बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन द्वारा रूस भेजे जा रहे हजारों फौजी मजदूर और डिमाइनर युद्ध प्रभावित इलाकों में काम करेंगे। उत्तर कोरिया और रूस का फोकस युद्ध में यूक्रेन को चौंकाना है।

Gaurav Kala एपीTue, 17 June 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
यूक्रेन जंग में खुलकर कूदा उत्तर कोरिया, रूस भेजेगा हजारों फौजी मजदूर और डिमाइनर; क्या प्लान

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया अब खुलकर रूस की मदद में सामने आ गया है। रूसी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती के अनुसार, उत्तर कोरिया हजारों सैन्य निर्माण श्रमिक और बारूदी सुरंग हटाने वाले (डिमाइनर) रूस भेजने जा रहा है। यह जानकारी रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी सर्गेई शोइगु ने अपने उत्तर कोरिया दौरे के दौरान दी।

बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर और विशेषज्ञ यूक्रेन युद्ध प्रभावित इलाकों, खासकर कुर्स्क क्षेत्र के पुनर्निर्माण में काम करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया इससे पहले भी हजारों सैनिक और पारंपरिक हथियार रूस को भेज चुका है। दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ती सैन्य साझेदारी को लेकर पश्चिमी देशों में चिंता बढ़ रही है।

सर्गेई शोइगु और किम जोंग उन की हाल ही में हुई बैठक में रूस के कुर्स्क क्षेत्र के पुनर्निर्माण को लेकर विशेष चर्चा हुई थी।

ये भी पढ़ें:डर सबको लगता है! कैसे एक चिंता ने रूस से इजरायल तक करा दी जंग, क्या फियर फैक्टर
ये भी पढ़ें:यूक्रेन-रूस जंग के बीच ट्रंप ने पुतिन को दी बधाई, तीन साल के युद्ध में पहली बार

क्यों अहम है यह कदम?

उत्तर कोरिया का यह कदम न केवल रूस के युद्ध प्रयासों को मजबूती देगा, बल्कि यह दुनिया को यह भी संकेत देता है कि मास्को और प्योंगयांग के रिश्ते पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत हो चुके हैं। विश्लेषकों के मुताबिक, यह सहयोग आने वाले समय में रूस-उत्तर कोरिया के बीच गहरे सैन्य और तकनीकी गठबंधन का रास्ता खोल सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।