Prediction 2025 Ryo Tatsuki Predict Tsunami in July in This Country Prediction 2025: एक नई भविष्यवाणी ने डराया, इस देश में जुलाई में देखने को मिलेगा सुनामी का कहर, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Prediction 2025 Ryo Tatsuki Predict Tsunami in July in This Country

Prediction 2025: एक नई भविष्यवाणी ने डराया, इस देश में जुलाई में देखने को मिलेगा सुनामी का कहर

  • Prediction 2025: जुलाई 2025 के लिए रियो तात्सुकी ने एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि जापान और उसके आसपास के देशों में एक बड़ी आपदा आ सकती है। यह एक बड़ी सुनामी होगी, जिससे जापान और उसके करीब के देश प्रभावित होंगे।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, टोक्योSat, 5 April 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
Prediction 2025: एक नई भविष्यवाणी ने डराया, इस देश में जुलाई में देखने को मिलेगा सुनामी का कहर

Prediction 2025: दुनियाभर में कई लोग हुए जो अपनी भविष्यवाणी के लिए काफी मशहूर हुए। बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस जैसे इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों की कई भविष्यवाणियां सटीक हो चुकी हैं। अब इसी तरह एक और नाम सामने आया है, जो अपनी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में है। इन महिला का नाम रियो तात्सुकी है। इन्हें पहले कॉमिक्स बनाने के लिए पहचाना जाता था, लेकिन अब अपनी भविष्यवाणियों से काफी हिट हो चुकी हैं।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, रियो तात्सुकी काफी दशकों से भविष्यवाणी करती आई हैं। उन्हें 1980 के दशक से ही दुनियाभर में होने वाली आपदाओं के सपने आते रहे हैं। इसके बाद वह एक ड्रीम डायरी लिखती हैं और 1999 में द फ्यूचर आई सॉ नामक एक मांगा भी पब्लिश की।

जुलाई 2025 के लिए रियो तात्सुकी ने एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि जापान और उसके आसपास के देशों में एक बड़ी आपदा आ सकती है। यह एक बड़ी सुनामी होगी, जिससे जापान और उसके करीब के देश प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया है कि 2011 में आई सुनामी से भी यह तीन गुना बड़ी हो सकती है। यदि ऐसा होता है काफी लोगों की जान जा सकती है। जापान के अलावा फिलिपींस, इंडोनेशिया, ताइवान जैसे देशों पर असर पड़ सकता है।

तात्सुकी ने जो बातें अतीत में अपनी डायरी में लिखी हैं, उनमें से कई सही हो चुकी है। इसीलिए लोग उनकी ताजी चेतावनी को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। सबसे पहले 1991 में उनकी एक भविष्यवाणी सच हुई थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें सिंगर फ्रेडी मर्करी का सपना आया था। इसके कुछ दिनों बाद ही सिंगर की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी हो गई सच, इस साल के लिए और क्या-क्या बताया
ये भी पढ़ें:बस कुछ सालों में दुनिया पर होगा वामपंथियों का राज, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

इतना ही नहीं, 1995 में भी उनकी एक भविष्यवाणी सच हुई थी। उस समय उन्होंने प्रिडिक्ट किया था कि जापान के कोबे में भूकंप आएगा और यह काफी भयंकर होगा। कुछ समय बाद ही भूकंप आया और छह हजार लोगों की जान चली गई। वहीं, 2011 में भी उन्होंने भविष्यवाणी की कि एक बहुत बड़ी आपदा आने वाली है। कुछ समय बाद ही जापान के तोहोकू में 9 से अधिक तीव्रता का भूकंप और सुनामी आई, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।