Russia Ukraine war updates Kim Jong on north korea soldiers participation war Putin said will always remember दोस्ती मजबूत होगी, यूक्रेन युद्ध में सैनिकों के लड़ने पर तानाशाह किम जोंग; पुतिन बोले- हमेशा याद रखेंगे, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Russia Ukraine war updates Kim Jong on north korea soldiers participation war Putin said will always remember

दोस्ती मजबूत होगी, यूक्रेन युद्ध में सैनिकों के लड़ने पर तानाशाह किम जोंग; पुतिन बोले- हमेशा याद रखेंगे

Russia Ukraine war update: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने यूक्रेन युद्ध में अपने सैनिकों के भाग लेने को पवित्र मिशन बताया है। उत्तर कोरिया द्वारा युद्ध में सैनिकों से रूस की मदद करने की पुष्टि के बाद रूस ने भी इसे स्वीकार किया। पुतिन ने लड़ने वाले सभी सैनिकों को धन्यवाद दिया।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानMon, 28 April 2025 01:15 PM
share Share
Follow Us on
दोस्ती मजबूत होगी, यूक्रेन युद्ध में सैनिकों के लड़ने पर तानाशाह किम जोंग; पुतिन बोले- हमेशा याद रखेंगे

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों ने भी अपनी भूमिका अदा की थी। शनिवार को रूस की तरफ से घोषणा की गई थी कि उसने कुर्स्क क्षेत्र पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। वहीं अब उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने यूक्रेन युद्ध में अपने सैनिकों की तैनाती को एक 'पवित्र मिशन' करार देते हुए इसे दोनों देशों के बीच में बढ़ती दोस्ती का प्रतीक बताया। दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी यूक्रेन युद्ध में भाग लेने के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों का धन्यवाद किया।

उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के मुताबिक तानाशाह किम जोंग उन का मानना है कि रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों का यूक्रेन युद्ध में जाना एक पवित्र मिशन था, जिसका उद्देश्य मॉस्को और प्योप्यांग की दोस्ती को और भी ज्यादा मजबूत करना और साथ ही दोनों देशों की विकास की गारंटी और पारंपरिक एकजुटता को बढाना और उत्तर कोरिया के सम्मान की रक्षा करना था।

रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन ने कुर्स्क क्षेत्र को यूक्रेन के से अलग करने के लिए लड़ाई लड़ने वाले उत्तर कोरियाई सैनिकों की तारीफ की और उन्हें न्याय के लिए लड़ने वाला नायक बताया। इतना ही नहीं तानाशाह ने घोषणा की कि इस युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों की याद में जल्दी ही प्योंगयांग में एक स्मारक बनवाया जाएगा।

पुतिन ने क्या कहा

कुर्स्क क्षेत्र को आजाद कराने का दावा करने वाले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस युद्ध में साथ देने के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों का धन्यवाद किया। क्रेमलिन की तरफ से सोमवार को बयान जारी कर बताया गया कि पुतिन ने रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाले उत्तर कोरियाई सैनिकों की वीरता, उच्च स्तर के विशेष प्रशिक्षण और समर्पण की सराहना की।

ये भी पढ़ें:तानाशाह किम के सैनिकों की हालत खराब, यूक्रेन बोला-इतना मारा कि पीछे हटा लिया गया
ये भी पढ़ें:रूस की ओर से लड़ रहे उत्तर कोरिया के 2 सैनिकों को पकड़ा, यूक्रेन का दावा
ये भी पढ़ें:तानाशाह किम जोंग का नया फरमान, उत्तर कोरिया में इस डिश को बनाना हुआ ‘देशद्रोह’

आपको बता दें युद्ध की शुरुआत से लेकर कुछ समय पहले तक रूस ने इस बात को स्वीकार नहीं किया था कि इस युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिक भी हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर कोरियाई तानाशाह द्वारा रूस की मदद के लिए सेना भेजने की बात कहे जाने के बाद ही क्रेमलिन की तरफ से यह बयान सामने आया है।

रूस ने सबसे पहले शनिवार को कुर्स्क क्षेत्र में हुई लड़ाई में उत्तर कोरियाई सैनिकों के भाग लेने की पुष्टि की थी, जहां पर यूक्रेनी सैनिकों ने अगस्त 2024 में कब्जा कर लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।