कैपिटल हिल के पास दिखी अजीब चीज, रहस्यमय रोशनी से वॉशिंगटन में दहशत; क्या है मामला
- वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल के ऊपर उड़ती हुई रोशनी दिखाई देने के बाद पूरे शहर में ही दहशत है। कई लोग इसे यूएफओ बता रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि यह रिफ्लेक्शन मात्र है।

'एलियंस' को लेकर अमेरिका को हमेशा से ही शक के दायरे में रहता है। अब वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल के ऊपर कुछ ऐसा दिखाई दिया है जिसके बाद पूरे शहर में खलबली मची है। अमेरिकी वायुसेना की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैपिटल हिल के ऊपर UFO (Unidentified Flying Objects) देखे गए हैं। सोशल मीडिया पर भी इन तस्वीरों की काफी चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये एलियन्स थे तो वहीं बहुत सारे लोग इसे रिफ्लेक्शन बता रहे हैं।
द न्यूयॉर्क पोस्ट की मानें तो डिगिन्स द्वारा खींची गई तस्वीरों में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के ऊपर रहस्यमय रोशनी उड़ती हुई देखी गई। ये रौशनी कैबिटल गुंबद के पास ही दिखाई दे रही थीं। वहीं दूसरे एंगल से ली गई तस्वीर से लोग दहशत में आ गए। इसमें देखा जा सकता है कि अचानक ये रोशनी आसमान में दिखाई देने लगी।
हाल ही में अमेरिकी सीनेट की प्रतिनिध सभा में एलियन्स और यूएफओ को लेककर चर्चा की गई थी। इसमें अमेरिका के सैन्यकर्मियों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया था। बहुत सारे लोगों का कहना है कि यह रोशनी और कुछ नहीं बल्कि जमीन पर लगी लाइट्स का रिफ्लेक्शन था।
हाल ही में पेंटागन ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी अधिकारियों ने कई बार दावा किया है कि उन्हें आसमान में उड़ती हुईअजीब चीजें दिखाई दी हैं। हालांकि यह नहीं पाया गया है कि ये उड़ती हुई चीजें दूसरे गृह से आई थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।