ukraine will devide into three parts america warns as second world war ..तो तीन हिस्सों में बंट जाएगा देश, अमेरिका ने यूक्रेन को दिलाई दूसरे विश्वयुद्ध की याद, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़ukraine will devide into three parts america warns as second world war

..तो तीन हिस्सों में बंट जाएगा देश, अमेरिका ने यूक्रेन को दिलाई दूसरे विश्वयुद्ध की याद

  • कीव में अमेरिकी राजदूत ने कहा है कि अगर यूक्रेन ने अमेरिका की बात ना मानी तो उसके तीन टुकड़े हो जाएंगे। उसका वही हश्र होगा जो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बर्लिन का हुआ था।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSat, 12 April 2025 08:44 AM
share Share
Follow Us on
..तो तीन हिस्सों में बंट जाएगा देश, अमेरिका ने यूक्रेन को दिलाई दूसरे विश्वयुद्ध की याद

कीव में अमेरिका के राजदूत ने कहा है कि अगर यूक्रेन शांतिवार्ता के लिए नहीं तैयार होता है तो एक दिन आएगा जब यह देश तीन हिस्सों में बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन का एक हिस्सा ब्रिटेन के नियंत्रण में तो दूसरा फ्रांस के नियंत्रण में होगा। वहीं तीसरा पूर्वी हिस्सा रूस के कब्जे में होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ना तो अपनी कोई फौज यूक्रेन में उतारेगा और ना ही कब्जा करेगा। दूसरे विश्वयुद्ध की याद दिलाते हुए जनरल केथ केलोग ने कहा कि जिस तरह से बर्लिन तीन हिस्सों में बंट गया था। एक पर ब्रिटेन का, दूसरे हिस्से पर फ्रांस का और तीसरे हिस्से पर रूस का नियंत्रण हो गया था। वही हश्र यूक्रेन का भी हो सकता है।

बता दें कि इस बार यूक्रेनी राष्ट्रपति वालोदिमीर जेलेंस्की के अमेरिका दौरे के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तनातनी चल रही है। डोनाल्ड ट्रंप डरा-धमकाकर किसी भी तरह जेलेंस्की से मिनरल डील पर साइन करवाना चाहते थे। वहीं जेलेंस्की ने डोनाल्ड ट्रंप की भी एक ना सुनी। ओवल हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दोनों नेताओं में तीखी नोकझोंक भी हो गई थी। इसके बाद जेलेंस्की वहां से बिना खाने खाए ही निकल गए।

अमेरिका के हाथ खींचने के बाद ब्रिटेन और नॉर्वे ने यूक्रेन को एंटी टैंक माइन, रडार और ड्रोन के लिए 450 मिलियन पाउंड देने का ऐलान किया है। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हैरी ने गुरुवार को लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर’ का दौरा किया जहां घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है। युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। इस केंद्र में कृत्रिम अंग, पुनर्निर्माण सर्जरी और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वह वहां से रवाना हो गए। ब्रिटिश सेना में 10 साल सेवाएं देने वाले हैरी ने घायल सैनिकों की मदद को अपना प्रमुख कार्यक्षेत्र बनाया है। उन्होंने 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स’ की स्थापना की ताकि घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके।

प्रवक्ता ने कहा कि ‘इनविक्टस’ सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। यह चोट के बाद के जीवन के बारे में हैं, यही वजह है कि हैरी लवीव जैसे पुनर्वास केंद्रों में जाते हैं। यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा से मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले साल कीव की यात्रा की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।