दिल्ली के उप राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
Bagpat News - - विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया समापनदिल्ली के उप राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानितदिल्ली के उप राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को कि

दिल्ली के उपराज्यपाल ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया। चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए गन्ना किसानों का देश में चीनी उत्पादन में योगदान पर आभार जताया। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और विकसित कृषि संकल्प अभियान के समापन की घोषणा की। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना करीब साढ़े 11 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र पहुंचे। वहां उनको गार्ड ऑफ आनर देकर राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उन्होने केन्द्र में किसानों के हित में बने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। परिसर में पौधारोपण कर किसानों को चन्दन, बांस, मुरंगा, सहजन आदि पौधो को लगाने का आहवान किया।
इसके बाद उप राज्यपाल का काफिला मवीकलां के हैरी कैसल गार्डन पहुंचा। वहां जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी में विभिन्न विभागों के स्टाल का उप राज्यपाल ने अवलोकन किया। विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों को देखा। सभागार में सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने उप राज्यपाल को तलवार भेंट की। उप राज्यपाल ने कहा कि किसान गन्ने के साथ अमरूद, मधुमक्खी पालन, सहजन आदि की सहफसली खेती करें। कहा कि खेकड़ा का खादी और पॉवरलूम उद्योग अग्रणी बना हुआ हैं। इसके साथ यहां के कृषि यंत्र उद्योग को बढावा देने का कार्य किया जाएगा। सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने कहा कि बागपत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने उनको भारत रत्न देकर बागपत के निवासियों का सम्मान दिया है। ----- विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया समापन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाकर गांव गांव किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। उप राज्यपाल ने अभियान को सफल बताते हुए इसके समापन की घोषणा भी की। -------- ये रहे मौजूद- जिलाधिकारी अस्मिता लाल, खादी ग्रामोद्योग से जयप्रकाश तोमर, सीडीओ नीरज श्रीवास्तव, एसपी सूरज कुमार राय, केवीके प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत, जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव, एसडीएम ज्योति शर्मा, सीएचसी अधीक्षक ताहिर, कृष्णपाल सिंह, निदेशक यूपी सहकारी चीनी मिल, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, एनजीओ से देवेन्द्र धामा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, रेशम, सिंचाई विभाग, लीड बैंक मैनेजर, वित्तीय संस्थान के अधिकारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।