11 Years of Success Celebration of Modi Government s Achievements in Mzhanpur स्वर्णिम अच्छरों में लिखा जायेगा मोदी सरकार का कार्यकाल-गणेश, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi News11 Years of Success Celebration of Modi Government s Achievements in Mzhanpur

स्वर्णिम अच्छरों में लिखा जायेगा मोदी सरकार का कार्यकाल-गणेश

Kausambi News - केंद्र सरकार के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद मंझनपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर गणेश केसरवानी ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 13 June 2025 12:12 AM
share Share
Follow Us on
स्वर्णिम अच्छरों में लिखा जायेगा मोदी सरकार का कार्यकाल-गणेश

केंद्र सरकार के सकुशल 11 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर कार्यालय में गुरुवार को प्रोफेशनल मीट प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल में किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम अच्छरों में लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के स्वर्णिम 11 वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी एवं जिला प्रोफेशनल मीट (प्रबुद्ध समागम) में बतौर मुख्यातिथ प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी तो विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास के साथ-साथ संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी शासन का नया मानक स्थापित किया है। यह कालखंड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति को जन-जन तक पहुंचाने वाली एक सशक्त सर्वस्पर्शी यात्रा का साक्षी रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं बल्कि आने वाले विकसित भारत के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता और संकल्प का जीवंत प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया आदि के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर अभियान संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, अभियान सहसंयोजक व जिला मंत्री शीलू पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, नितिन पासी, एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता, लाल बहादुर, जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर, संजय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, चक्रेश मिश्र, भोलेशंकर कुशवाहा समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।