Vladimir Putin ceasefire not happen even announced 2935 attacks on Ukraine in 30 hours पुतिन के युद्धविराम पर भी नहीं रुकी गोलाबारी, जेलेंस्की का आरोप- 30 घंटे में यूक्रेन पर 2935 हमले, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Vladimir Putin ceasefire not happen even announced 2935 attacks on Ukraine in 30 hours

पुतिन के युद्धविराम पर भी नहीं रुकी गोलाबारी, जेलेंस्की का आरोप- 30 घंटे में यूक्रेन पर 2935 हमले

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि पुतिन के ईस्टर सीजफायर की घोषणा के बावजूद गोलीबारी नहीं रुकी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीजफायर की घोषणा के बाद 30 घंटे में यूक्रेन पर 2935 हमले हुए।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, कीवMon, 21 April 2025 06:24 AM
share Share
Follow Us on
पुतिन के युद्धविराम पर भी नहीं रुकी गोलाबारी, जेलेंस्की का आरोप- 30 घंटे में यूक्रेन पर 2935 हमले

यूक्रेन और रूस के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह तब है जब खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर पर सीजफायर की घोषणा की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि पुतिन की 30 घंटे सीजफायर घोषणा के दौरान ही रूसी सेना ने 2935 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया।

जेलेंस्की ने रविवार को X पर लिखा, 'रूसी सेना द्वारा रूस के खुद के युद्धविराम वादे का कुल 2935 बार उल्लंघन हुआ। सबसे अधिक गोलाबारी और हमले पोक्रोव्स्क दिशा में हुए। रूस का पूर्ण युद्धविराम वादा कुर्स्क दिशा में लागू नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि पूरे फ्रंटलाइन पर 96 रूसी हमले हुए, 1882 बार गोलाबारी हुई, जिनमें से 812 बार भारी हथियारों का इस्तेमाल हुआ और 950 से अधिक बार ड्रोन हमले हुए।

रूस को मिलेगा यूक्रेन का जवाब

उन्होंने कहा कि यूक्रेन की कार्रवाई 'समानुपाती' होगी। यूक्रेन ने कहा कि युद्धविराम का उत्तर युद्धविराम से और हमलों का उत्तर हमारी रक्षा से दिया जाएगा। शब्दों से ज़्यादा कार्य बोलते हैं।

जेलेंस्की ने 30 दिनों का पूर्ण युद्धविराम प्रस्तावित किया है, जिसमें लंबी दूरी की मिसाइल और ड्रोन से नागरिक क्षेत्रों पर हमले रोकने की बात है। उन्होंने कहा कि अगर रूस ऐसा नहीं करता, तो यह साबित होगा कि वह केवल युद्ध को बढ़ाने और मानव जीवन को नष्ट करने की मंशा रखता है।

ये भी पढ़ें:रूसी निशान, यूक्रेन में सड़कों के नाम भी बदले; सीजफायर के बहाने पुतिन की चाल

रूस और यूक्रेन के एक-दूसरे पर आरोप

पुतिन ने शनिवार रात से रविवार मध्यरात्रि तक ईस्टर के अवसर पर 30 घंटे का युद्धविराम घोषित किया था, जिसे मानवता के कारणों से प्रेरित बताया गया। जेलेंस्की ने इस पर सहमति जताई और 30 दिन का विस्तार सुझाया, लेकिन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने युद्धविराम के विस्तार का कोई आदेश नहीं दिया। इस बीच, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन के आरोप लगाए है। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने युद्धविराम का पालन नहीं किया, जबकि रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन के हमलों को रोका और खुद युद्धविराम का सख्ती से पालन किया।

20 प्रतिशत यूक्रेनी क्षेत्र पर रूसी कब्जा

फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण शुरू किया था। अब तक रूस यूक्रेन के लगभग 20% क्षेत्र पर कब्जा कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महीनों से स्थायी युद्धविराम की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रगति नहीं हुई, तो वे बातचीत से हट सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।