why donald trump put bhutan on travel ban red list inside story पाकिस्तान, अफगानिस्तान तो ठीक, पर भूटान पर क्यों अमेरिका ने लगाया ट्रैवल बैन; जानिए, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़why donald trump put bhutan on travel ban red list inside story

पाकिस्तान, अफगानिस्तान तो ठीक, पर भूटान पर क्यों अमेरिका ने लगाया ट्रैवल बैन; जानिए

  • फिलहाल अमेरिका में जो भूटानी मौजूद हैं, उनकी भी अतिरिक्त चेकिंग होगी। इस फैसले से खासतौर पर भूटान के उन लोगों को समस्या होगी, जो पढ़ाई आदि के लिए अमेरिका जाते रहे हैं। इस फैसले से अमेरिका और भूटान के संबंधों पर भी असर पड़ेगा, जो आमतौर पर अच्छे ही रहे हैं।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटनMon, 17 March 2025 02:28 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान, अफगानिस्तान तो ठीक, पर भूटान पर क्यों अमेरिका ने लगाया ट्रैवल बैन; जानिए

अमेरिका की सत्ता पर डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद से सख्त फैसले हो रहे हैं। अब ट्रंप ने 43 देशों की एक सूची तैयार की है, जहां के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाने का प्लान है। इस पूरी लिस्ट में तीन कैटिगरी हैं। पहली रेड, दूसरी ऑरेंज और तीसरी येलो। रेड लिस्ट में उन देशों को रखा गया है, जहां के किसी भी व्यक्ति को अमेरिका में एंट्री नहीं मिल पाएगी। इस सूची में अफगानिस्तान, उत्तर कोरिया, ईरान, यमन, सोमालिया, सूडान और सीरिया जैसे देश शामिल हैं, जहां अशांति है या फिर अमेरिका से रिश्ते खराब हैं। लेकिन इस सूची में एक देश भूटान भी है। भूटान का नाम लिस्ट में होना चौंकाने वाला है। इसकी वजह है कि भूटान को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। फिर भी भूटान को रेड लिस्ट में क्यों रखा जा रहा है? आइए जानते हैं...

ट्रंप प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि भूटान को इस लिस्ट में शामिल करने की कुछ वजहें हैं। ये वजहें हैं कि भूटान के लोग अमेरिका पहुंचकर अकसर वीजा नियमों का उल्लंघन करते हैं। वीजा में तय अवधि के बाद भी वे अकसर अमेरिका में बने रहते हैं। ऐसी स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके अलावा अवैध चैनल से भी अमेरिका पहुंचने वाले भूटानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे भी अमेरिका चिंतित है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी का कहना है कि बीते साल 37 फीसदी भूटानियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया। अब रेड लिस्ट में डाले जाने के बाद भूटान के हर व्यक्ति को लंबी जांच से गुजरना होगा। तभी उनका वीजा जारी होगा और कई मामलों में उनकी अर्जी को बिना कोई कारण बताए ही खारिज किया जा सकता है।

यही नहीं फिलहाल अमेरिका में जो भूटानी मौजूद हैं, उनकी भी अतिरिक्त चेकिंग होगी। इस फैसले से खासतौर पर भूटान के उन लोगों को समस्या होगी, जो पढ़ाई आदि के लिए अमेरिका जाते रहे हैं। इस फैसले से अमेरिका और भूटान के संबंधों पर भी असर पड़ेगा, जो आमतौर पर अच्छे ही रहे हैं। भूटान के विदेश मंत्रालय ने एक औपचारिक मांग भी की है कि अमेरिका अपने फैसले की समीक्षा करे।

दरअसल अमेरिका ने रेड लिस्ट में जिन 11 देशों को शामिल किया है। उनमें अफगानिस्तान, सोमालिया, सीरिया, नॉर्थ कोरिया, लीबिया, यमन और सूडान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में अशांति है। आतंकवाद का प्रकोप है या फिर गृह युद्ध की ही स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इन देशों को ट्रैवल बैन की लिस्ट में रखना समझ आता है, लेकिन भूटान को लेकर लिया गया फैसला चौंकाने वाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।