अशोक बने आरजीपीआरएस के ब्लॉक समन्वयक
गोमिया में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने अशोक कुमार राम को ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति की पुष्टि की। इसका उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से राजनीतिक...

गोमिया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) ने गोमिया के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार राम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए ब्लॉक समन्वयक नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने एक पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की है। आरजीपीआरएस का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) और शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से राजनीतिक अवसरों और भागीदारी के जरिए जमीनी स्तर पर सत्ता के हस्तांतरण की राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना है। अशोक कुमार राम की नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है। अब वे गोमिया ब्लॉक में आरजीपीआरएस के कार्यों और जनसंपर्क गतिविधियों के संचालन के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। उनकी नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को नया आयाम मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।