Bokaro Chamber Discusses Industrial Issues with Jharkhand Authority औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जलापूर्ति योजना का मिले लाभ-राजकुमार, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Chamber Discusses Industrial Issues with Jharkhand Authority

औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जलापूर्ति योजना का मिले लाभ-राजकुमार

औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जलापूर्ति योजना का मिले लाभ-राजकुमारऔद्योगिक प्रतिष्ठानों को जलापूर्ति योजना का मिले लाभ-राजकुमारऔद्योगिक प्रतिष्ठानों को जला

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 13 June 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जलापूर्ति योजना का मिले लाभ-राजकुमार

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव राजकुमार जायसवाल ने झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार बालीडीह बोकारो के क्षेत्रीय उपनिदेशक मनोज कुमार से गुरूवार को कार्यालय में मुलाकात किया। बोकारो ओद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न समस्यायों के संबंध विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मांग किया कि बालीडीह क्षेत्र के औद्योगिक इकाईयों को जल्द से जल्द जलापूर्ति योजना से जल आपूर्ति आरम्भ किया जाए। महासचिव राजकुमार जायसवाल ने मांग किया कि वर्षों से नाली निर्माण का कार्य लंबित हैं उसे यथाशीघ्र पूरा कराया जाना चाहिए। सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। उसे प्राथमिकता के आधार पर निर्माण किया जाना चाहिए।

स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाया जाए। क्षेत्रीय उपनिदेशक श्री मनोज कुमार ने सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा बताया कि जल आपूर्ति का कार्य पुनः आरम्भ किया गया है।इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जायेगा ।सड़क एवम नाली निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। सड़क निर्माण के साथ ही स्ट्रीट लाइट का भी निर्माण किया जाएगा। मौके पर मनोज जय,मुकेश कुमार जायसवाल उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।