व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सहित मानकों की जांच पर जुटी निगम प्रशासन
व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सहित मानकों की जांच पर जुटी निगम प्रशासनव्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सहित मानकों की जांच पर जुटी निगम प्रशासनव्

चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठान, धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज और हॉस्टल , होटल के लाईसेंस, ट्रेड सहित मानकों के जांच को लेकर निगम की टीम जुट गई है। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने क्षेत्र के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि को निगम सहित विभाग की जारी गाईडलाईनों का पालन करने को लेकर नोटिस जारी किया। जिसमें उन्होंने निगम के बगैर संचालित भवनों को बंद करने की बात कही। एएमसी ने कहा कि ट्रेड सहित अन्य मानकों का पालन करना अनिवार्य है। इससे निगम की भारी राजस्व नुकसान के साथ हादसा आदि भी होने की संभावना बना रहता है।
जिसमें अग्निश्मन, कचरा निस्तारण, पार्किंग व्यवस्था आदि शामिल है। क्षेत्र में करीब सौ से अधिक बैंक्वेट हॉल है। दस के पास ही लाईसेंस लेकिन उसमें भी तय मानक के विपरीत काम करने की शिकायत है। मुख्य सड़क से सटे मैरिज हॉल से जाम की समस्या: शहर के विभिन्न मार्ग पर मुख्य मार्ग से सटे मैरिज हॉल को लेकर मार्ग पर जाम की समस्या के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। विभिन्न निजी स्कूल के मुख्य द्वार भी सड़क पर सटा है। जिसमें स्कूल में आते व जाते समय मार्ग पर जाम की समस्या होती है। ऐसे में कई संबंधित मार्ग पर दुर्घटना भी घटित हुई है। मामलें पर स्थानीय ने आक्रोश जताते हुए इस ओर प्रशासन से पहल करने की मांग किया। इस बाबत लोक विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता ने कहा कि इस ओर निगम प्रशासन को कार्रवाई करने की जरूरत है। मुख्य मार्ग पर मैरिज, निजी स्कूल प्रवेश द्वार होने से जाम की समस्या है। ऐसे में बडी घटना घटित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।