कसमार, त्रियोनाला व टांगटोना में भोक्ता परब में उमड़ी भीड़
कसमार प्रखंड के कसमार बाजार टांड़, त्रियोनाला व टांगटोना में भोक्ता परब पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और छऊ नृत्य का...

कसमार । कसमार प्रखंड के कसमार बाजार टांड़, त्रियोनाला व टांगटोना में भोक्ता परब के अवसर पर सोमवार देर रात्रि छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कसमार बाजार टांड़ स्थित प्राचीन शिवालय में भोक्ता परब के उपवास के दौरान सोमवार सुबह से लेकर रात भर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख नियोति दे, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो समेत अन्य कई पंचायत प्रतिनिधियों ने मंदिर में मत्था टेका एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व जिप सदस्य अमरदीप महाराज ने फीता काटकर बंगाल की प्रसिद्ध छऊ नृत्य का उद्घाटन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र विनय कपूर, प्रखंड बीस सूत्री कमिटी अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, स्थानीय मुखिया बबिता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता फणींद्र मुंडा ने छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके अलावा टांगटोना में भी मंडा पर्व के अवसर पर आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं मंत्री योगेंद्र महतो के पुत्र विनय कपूर ने उद्घाटन किया। कसमार बाजार टांड़ में भोक्ता परब में दीपक पुनुरियार, पूर्व पंसस संतोष महतो, भीम मुंडा, राजू महतो, भरत महतो, विजय महतो, निर्मल महतो, भगीरथ महतो, प्रियांशु पटेल, यमुना महतो, हृदय महतो, धरती शरण महतो, भवानी शंकर महतो, ननकू महतो, राकेश कुमार, रामानंद महतो, राकेश रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, चंद्रशेखर, वंशीधर महतो, लालमोहन महतो, जगरनाथ महतो, श्याम महतो, राजवीर कुमार, कुइला घांसी, फूलचंद घांसी, धर्मेंद्र घांसी, पाट भक्तिया मदन रजवार, रतन कपरदार, पुरन महतो, मिथिलेश महतो व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।