Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsGanga Dussehra Celebration Damodar Festival on June 5th in Fushro
5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव
फुसरो में 5 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर देवनद दामोदर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो 2004 से झारखंड के विभिन्न स्थानों पर हो रहा है। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 30 May 2025 05:07 PM

फुसरो। इस वर्ष गंगा दशहरा के अवसर पर 5 जून को देवनद दामोदर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन हिन्दुस्तान पुल घाट दामोदर नदी तट पर आयोजित किया जाएगा। दामोदर बचाओ आंदोलन की फुसरो नगर स्तरीय इसकी तैयारियों में जुट गई है। नगर संयोजक भरत कुमार वर्मा ने बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन द्वारा यह महोत्सव वर्ष 2004 से झारखंड के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से प्रखंड स्तर से लेकर दिल्ली तक कई संघर्ष किए गए हैं, जिससे दामोदर नदी के जल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।