बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल का एक दिवसीय बैठक
एकताबद्ध संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है अपने हक को पाने का: हेमंत मिश्राबीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल का एक दिवसीय बैठक बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंड

बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के सदस्यों का एक दिवसीय बैठक शनिवार को बिरसा भवन नया मोड़ में संगठन के अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, महासचिव त्रिनाथ डोरा, बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के महासचिव जगदीश चन्द्र मित्तल सभी शाखाओं के डेलीगेट की उपस्थिति रही। जिसमें महिला सदस्यों की भी भारी संख्या में भागीदारी रही। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने संगठन के झंडा का झंडोत्तोलन व शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सभी अतिथियों व विभिन्न शाखाओं से आए डेलीगेट का स्वागत संयुक्त सचिव दिलीप कुमार झा ने किया।
महासचिव जगदीश चन्द्र मित्तल ने प्रतिवेदन व कोषाध्यक्ष विजय कुमार चौबे ने आय व्यय का लेखा जोखा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर लगभग 22 वक्ताओं ने हिस्सा लिया और ध्वनि मत से इसे पारित किया गया। प्रदीप मुखर्जी ने कहा आज तक मजदूरों को अपना कोई भी हक बिना संघर्ष किया प्राप्त नहीं हो पाया है। सदस्यों से उन्होंने आह्वान किया कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा द्वारा 9 जुलाई को आहूत एक दिवसीय हड़ताल को सफल करने के लिए सभी पूरे मनोयोग से भाग लेंगे, कारण इनकी मांगों में हमारी मांगे भी शामिल हैं। धनवाद से संयुक्त सचिव नीरज कुमार,अमरजीत राजवंशी , सुरेश कुमार, रामायण गुप्ता, गिरिडीह से धर्म प्रकाश साव, अनुराग मुर्मू, शंकर कुमार, मनोरंजन कुमार, महावीर यादव, अरविंद कुमार आदि ने अपना विचार रखा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।