झारखंड आंदोलनकारी का हुआ निधन
तेनुघाट के अलगड्डा पंचायत निवासी झारखंड आंदोलनकारी दुबे मांझी का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें झारखंड आंदोलन में भाग लेने के कारण जेल में बिताना पड़ा था, लेकिन पेंशन नहीं मिली। बीमारी के कारण...

तेनुघाट। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अलगड्डा पंचायत निवासी झारखंड आंदोलनकारी दुबे मांझी ऊर्फ विश्वनाथ मांझी का 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने बताया कि 22 मार्च 1993 में झारखंड अलग आंदोलन में तेनुघाट जेल गए थे और 7 अप्रैल 1993 में जेल से बाहर आए थे। आगे बताया कि झारखंड सरकार द्वारा घोषित आंदोलनकारी के रूप में आज तक पेंशन भी नहीं मिल पाया जबकि जेल से प्रमाण पत्र भी दिया गया था। बताया कि लगभग डेढ़ माह से बीमार चल रहे थे। ऐसे में बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परन्तु स्थिति काफी खराब होने के कारण रिम्स रेफर कर दिया गया था।
परन्तु पैसा के अभाव के कारण रांची नहीं जाकर घर ले आया गया। अपने पीछे एक पुत्र एवं दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।