Labor Union Meeting in Bokaro to Mobilize for Nationwide Strike Against Labor Codes 20 की हड़ताल सफल बनाने को यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की बैठक, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsLabor Union Meeting in Bokaro to Mobilize for Nationwide Strike Against Labor Codes

20 की हड़ताल सफल बनाने को यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की बैठक

बोकारो में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें मजदूरों को 20 मई को होने वाली अखिल भारतीय औद्योगिक हड़ताल के लिए जागरूक किया गया। नेताओं ने मोदी सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं को लागू करने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोWed, 14 May 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
20 की हड़ताल सफल बनाने को यूनियन संयुक्त मोर्चा ने की बैठक

बोकारो। 20 मई को अखिल भारतीय औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूरों को जागरूक करने को लेकर मंगलवार ब्लास्ट फर्नेस के रेस्ट रूम में ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा अधिकारियों ने बैठक की। जिसकी अध्यक्षता प्रवेश कुमार ने की। इस मौके पर बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की मोदी सरकार चार श्रम संहिता देश पर थोप कर मजदूरों को गुलाम बना देगी। सारे अधिकार कार्पोरेट व मालिकों के हाथ में देने की योजना है। इस श्रम संहिता के लागू होते ही मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने पर भी देश द्रोह का मुकदमा चल सकता हैं।

चार श्रम संहिताओं को निरस्त करने के साथ-साथ 17 सूत्री मांगों पर सभी केंद्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आहवान किया है। मजदूर वर्ग और मेहनतकशों को पूंजी का आधुनिक गुलाम बनाने के लिए श्रमजीवियों पर निरंकुश हमला शुरू है। मौके पर सीटू के आरके गोराई, एआईयूटीयूसी के सुभाष रजक, भारत भूषण, मनोज कुमार, प्राण सिंह, म़ोईन आलम, ओम प्रकाश राय, साकी इमाम, सहदेव, रहमतुल्लाह व वीरेन सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।