बोकारो में मानसून ने दी दस्तक,सुबह से रूक रूककर हो रही बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
बोकारो में मानसून ने दी दस्तक,सुबह से रूक रूककर हो रही बारिश ने गर्मी से दिलाई राहतबोकारो में मानसून ने दी दस्तक,सुबह से रूक रूककर हो रही बारिश ने गर्

बोकारो में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे से मानसून ने दस्तक दे दी। जिसके बाद आकाश में काले बादल छाए रहे और रूक रूक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण गत तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। बारिश के कारण जिले का अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक कहीं मुसलाधार तो कहीं रूक रूक कर बारिश होती रहेगी। बुधवार व गुरूवार को जिले में अत्यधिक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
इस दौरान बोकारो रेड अलर्ट जोन में रहेगा। लाल रंग की चेतावनी वाले क्षेत्रो में सड़कों पर अवरुद्ध, बिजली, पानी जैसी समस्या, कृषि व बागवानी फसल आदि की नुकसान हो सकती है। ऐसे में पहले से अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है। खरीफ फसल के लिए बारिश जरूरी मंगलवार को जिले के लगभग सभी प्रखंड में 7.9 एमएम औसत बारिश हुई। चंद्रपुरा प्रखंड में 19.8, चास 14 एमएम, पेटरवार 11.4, बेरमो 7.8, नवाडीह 5.4, जरीडीह 2 व कसमार में 2.9 एमएम बारिश हुई। जिले के किसान मानसून की बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। बारिश होते ही बिचड़ा लगाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मानसून की तेज बारिश होते ही तैयार बिचड़ा की बुआई शुरु हो जाएगी। बता दें कि बोकारो में कुल 33 हजार हेक्टेयर में धान अच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। जबकि बोकारो में मक्का के अच्छादन का लक्ष्य 9620 हेक्टेयर व तिलहन का लक्ष्य 1240, दलहन 19100 हेक्टेयर में लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।