Mango Festival and Horticulture Fair Celebrated in Margomunda मारगोमुंडा : आम महोत्सव सह बागवानी मेला, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsMango Festival and Horticulture Fair Celebrated in Margomunda

मारगोमुंडा : आम महोत्सव सह बागवानी मेला

मारगोमुंडा में मंगलवार को आम महोत्सव और बागवानी मेला का आयोजन हुआ। उद्घाटन बीडीओ शशि संदीप सोरेन और बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने किया। इस आयोजन का उद्देश्य बिरसा हरित ग्राम योजना को लोकप्रिय...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरWed, 18 June 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
मारगोमुंडा : आम महोत्सव सह बागवानी मेला

मारगोमुंडा, प्रतिनिधि । प्रखंड सभागार में मंगलवार को आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया। उद्घाटन बीडीओ सह सीओ शशि संदीप सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना को लोकप्रिय बनाने व विगत वर्ष उत्पादित आम के व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किए जाने को लेकर प्रखंड स्तर पर आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया है। कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना से लाभान्वित होकर लाभुक आत्मनिर्भर व स्वावलंबी हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लगाए गए आम बागवानी में आए आम फल प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न पंचायत से लाभुक आम लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।

मौके पर बीपीओ राजाराम प्रसाद, कपिल दास, ब्रजेश कुमार, भुनेश्वर यादव, मोहम्मद सुल्तान, इकबाल हुसैन, डुग्गू टुडू, सोहराब अंसारी, मुर्शिद अली, रमेश साह, दिलीप तिवारी, पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।