किसानों के लिए बीज आवंटन, मॉनसून से पूर्व वितरण
बोकारो में प्री मॉनसून बारिश शुरू हो गई है। किसान धान और अन्य फसलों के बीज जुटाने में लगे हैं ताकि समय पर खेती की जा सके। कृषि विभाग ने बीज वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। 8 से 10 जून के बीच मानसून...

बोकारो। बोकारो में प्री मॉनसून की बारिश शुरु हो गई है। इसे देखते हुए जिले के किसान धान व अन्य फसलों के बीज जुटाने में लगे हैं। ताकि समय पर खेती किया जा सके। वहीं जिला कृषि विभाग की ओर से किसानों को सही समय पर बीज उलब्ध करवाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। ताकि मानसून आने पर किसानों को बुआई में देरी नहीं करनी पड़े। सही समय पर बिज मिलने पर ही किसान धान की रोपाई कर सकेंगे। हालांकि गुरूवार को अभी बीज एलॉट ही हुए हैं। ऐसे में 8 से 10 जून के बीच आने वाले मॉनसून से पहले कृषि विभाग ने कृषको के बीच समय पर बीज वितरण कर पाना एक चुनौती होगा।
पहले लॉट में क्विंटल धान के बीज का आवंटन किया गया है। जिसके लिए पैक्स व बीज वितरण केंद्र की ओर से ड्राफ्ट लगाए जाएंगे। जिला कृषि पदाधिकारी मो शाहीद ने कहा कि किसानों को तय समय से पहले ही धान व अन्य फसलों के बीज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार इस बार तय समय पर मानसून आने की उम्मीद है। बोकारो में 8 से 10 जून तक मानसून के दस्तक देने का अनुमान है। ऐसे में मानसून के आने से पहले किसानों को बीज मिलने से राहत मिलेगी। मानसून को देखते हुए विभाग की ओर से पहले लॉट में हाईब्रिड धान 1550 क्विंटल व प्रमाणिक धान बीज 1800 क्विंटल आवंटित किए गए हैं। जबकि उड़द 50, मूंग 100, मूंगफली 50, तिल 40, अरहर 100 क्विंटल व मक्का के बीज 370 क्विंटल आवंटन किया गया है। इसके लिए पैक्स व बीज भंडार की ओर से ड्राफ्ट लगया जाएगा। बीज आने के बाद इसे जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही किसानों के बीच बीज वितरण प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। बता दें कि करीब एक माह पहले ही बीज आपूर्ति के लिए आवश्यकतानुसार मांग की गई थी। जिसमें 16000 क्विंटल धान बीज शामिल था। जिसमें धान के लिए ललाट 5500 क्विंटल, एमटीयू 1050 क्विंटल, अभिषेक 1350 क्विंटल, सहभागी 1000 क्विंटल, आर मंसूरी 1300 क्विंटल, आईआर 64 के बीज 3500 क्विंटल, आईआर 36 के बीज 1000 क्विंटल, व एमटीयू 1010 का 1300 क्विंटल बीज शामिल है। जबकि हाईब्रिड मक्का के लिए 795 क्विंटल की मांग की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।