Jharkhand Paralympic Committee Annual Meeting New Elections and Awards Ceremony झारखंड पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष बने जटाशंकर, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand Paralympic Committee Annual Meeting New Elections and Awards Ceremony

झारखंड पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष बने जटाशंकर

झारखंड पैरालंपिक कमेटी की वार्षिक आमसभा रांची में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई। अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। मुख्य अतिथि एनएन...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 9 June 2025 01:37 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष बने जटाशंकर

पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड की वार्षिक आमसभा एवं चुनाव रांची स्थित विधायक क्लब (पुराना विधानसभा परिसर) में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी, सचिव कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष युवराज राम मनोहर नाथ शाहदेव एवं सुभाषीस झा, सह सचिव अविनाश कुमार तिवारी एवं हीरालाल देशमुख चुने गए। मुख्य अतिथि एनएन पांडेय (सेवानिवृत्त मुख्य अपर सचिव) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार (एसोसिएट उपाध्यक्ष, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया), राजा गोविंद नाथ शाहदेव, पूर्व अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, संदीप कुमार (पर्यवेक्षक, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया) समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेलो इंडिया के विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को ग्लोरी अवार्ड और प्राइड ऑफ पैरा स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।