Celebrating Hindi Literary Legends Balakrishna Bhatt and Vaidyanath Mishra Nagaarjun s Birthday with Poetry Event बालकृष्ण भट्ट और नागार्जुन की जयंती पर काव्य कलश, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCelebrating Hindi Literary Legends Balakrishna Bhatt and Vaidyanath Mishra Nagaarjun s Birthday with Poetry Event

बालकृष्ण भट्ट और नागार्जुन की जयंती पर काव्य कलश

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने तुलसी भवन में बालकृष्ण भट्ट और वैद्यनाथ मिश्र नागार्जुन की जयंती पर मासिक काव्य कलश का आयोजन किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, और 42 कवियों द्वारा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 9 June 2025 01:33 PM
share Share
Follow Us on
बालकृष्ण भट्ट और नागार्जुन की जयंती पर काव्य कलश

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में हिन्दी साहित्य के दो दिग्गज साहित्यकारों बालकृष्ण भट्ट और वैद्यनाथ मिश्र नागार्जुन की जयंती पर मासिक काव्य कलश का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र मूनका ने की, जबकि संचालन अशोक पाठक स्नेही ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। स्वागत वक्तव्य प्रसन्न वदन मेहता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार ओझा ने दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार तिवारी उपस्थित रहे। डॉ. वीणा पांडेय भारती की सरस्वती वंदना के बाद सुरेश चन्द्र झा और ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने दोनों साहित्यकारों के जीवन पर प्रकाश डाला।

काव्य सत्र में 42 कवियों ने स्वरचित रचनाओं का पाठ किया, जिसमें डॉ. यमुना तिवारी, नीलिमा पांडेय, राजेन्द्र राज, बलविंदर सिंह, विमल किशोर विमल आदि प्रमुख रहे। अंत में सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।