भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती चिगु चौबे का निधन, शोक की लहर
भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती चिगु चौबे का निधन, शोक की लहरभूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती चिगु चौबे का निधन, शोक की लहरभू

बोकारो जिले के कसमार निवासी शिवशीष चौबे उर्फ चिगु चौबे (58 वर्षीय) का निधन हृदयाघात से हो गया। वे बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती थे। बोकारो के सेक्टर चार के सिटी सेंटर स्थित आवास में हृदयाघात से उनका निधन हुआ। मंगलवार को कसमार के खाँजो नदी स्थित श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि उन्होंने 1996 में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस पार्टी के तिवारी गुट से चुनाव भी लड़ा था। साथ हीं लंबे समय तक ट्रेड यूनियन से जुड़े रहे। वे ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।
उन्होंने भले ही कॉंग्रेस पार्टी में बड़ी सांगठनिक जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन बड़े बड़े स्तर के राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय नेताओं के साथ मजबूत पहचान रही है। उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। मालूम हो कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे ने अपनी बेटी का विवाह कसमार में इस परिवार से जोड़ा था। चिगु चौबे पूर्व मुख्यमंत्री के नाती होने के नाते बिहार, झारखंड समेत देश के कई प्रमुख राज्यों व राजधानी दिल्ली में भी मजदूर यूनियन में काफी पकड़ रखते थे। इधर उनके निधन की खबर मिलते ही बोकारो जिले समेत कसमार प्रखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति दे, भाजपा नेता संजय चौबे, पूर्व पंसस कपिल कुमार चौबे, समाजसेवी मुरारी कृष्ण चौबे, अविनाश चौबे, अखिल कुमार चौबे, राकेश चौबे, रितेश चौबे, राजेश चौबे, रतन कुमार चौबे, सुनील चौबे, नितेश चौबे समेत अन्य दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।