लोजपा-आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के प्लान को एनडीए की अगुआ पार्टी भाजपा ने हरी झंडी दे दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि गठबंधन में मिली सीट पर कोई पार्टी किसे लड़ाती है, उनका मामला है।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती चिगु चौबे का निधन, शोक की लहरभूतपूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे के नाती चिगु चौबे का निधन, शोक की लहरभू
बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार से दो दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। पहले दिन वे पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। वहीं, अगले दिन एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
27 मई को पुलिस मुख्यालय में बैठक होगी जिसमें सभी आईजी और डीआईजी शामिल होंगे।
जांच एजेंसी ने 22 मार्च 2025 को रामप्रीत पासवान व रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद विशेष अदालत ने इन आरोपियों को बेउर जेल भेज दिया था। दिल्ली सीबीआई ने इस मामले में कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
पोस्टर में चिराग पासवान की कई तस्वीरें लगाई गयी हैं जिनमें ताजपोशी की तस्वीर भी शामिल है। पोस्टर में लिखा है- बिहार कर रहा है इंतजार, तापोशी का इंतजार, चिराग के स्वागत को तैयार है बिहार।
साइबर शातिरों ने पैसे वसूलने के लिए 16 विदेशी नंबरों से उन्हें कॉल की थी। ये विदेशी और वर्चुअल नंबर हैं, जो एप के जरिए जेनरेट होते हैं। पिछले साल एक दिसम्बर को मुजफ्फपुर पहुंचे उद्योगपति तीन दिसम्बर से गायब हैं।
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया अब सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त राजनीतिक अस्त्र बन चुका है। हमें इन प्लेटफार्म्स पर प्रभावशाली तरीके से उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
भभुआ (कैमूर) की एक अदालत ने 4 साल पुराने शराबकांड में फैसला सुनाते हुए आरोपी मुन्ना मुसहर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं, तीन अन्य आरोपी कृष्णानंद तिवारी, विनोद तिवारी, ओमप्रकाश को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
सरकार को मनरेगा से बनाए जा रहे खेल मैदानों में बड़े पैमाने पर कम गुणवत्ता की निर्माण सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी। इसपर सरकार ने एक साथ सभी जिलों में औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए थे।