पर्ल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए बुधन पूर्ति
चाईबासा के बुधन सिंह पूर्ति को संत जेवियर्स कॉलेज रांची में पर्ल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह मोती पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एंटरप्रेन्योर और मास्टर ट्रेनर हैं। उनके द्वारा...

चाईबासा,संवादाता। मोती पालन के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करनेवाले मोती पालक, शोधकर्ता, एंटरप्रेन्योर तथा इंडिया मास्टर ट्रेनर बुधन सिंह पूर्ति को संत जेवियर्स कॉलेज रांची में आयोजित समारोह में पर्ल आइकॉन इन झारखंड अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान रांची वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, गोस्नर कॉलेज, रांची कॉलेज आदि के प्रिंसिपल, प्रोफेसर तथा पीजी प्राणी विज्ञान के विद्यार्थी भी मौजूद थे। इस दौरान बुधन सिंह पूर्ति ने 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। उल्लेखनीय है कि रांची के रहनेवाले बुधन मूलरूप से पश्चिमी सिंहभुम के तांतनगर प्रखंड के दड़िमा गांव निवासी हैं। सीप पालन में इनकी संस्था पुरती एग्रोटेक पर्ल फार्मिंग आज पूरे झारखंड में अग्रणी स्थान पर है।
केंद्र सरकार ने बुधन सिंह पुरती को ऑल इंडिया मास्टर ट्रेनर भी नामित किया है। वहीं, सेल कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत भारत में हो रहे मोती पालन भी इनके ही सुपरविजन में हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।