Eid al-Adha Celebrated with Simplicity in Chaibasa सादगी के साथ मनाया गया बकरीद, अल्लाह के राह में दी गई कुर्बानी, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsEid al-Adha Celebrated with Simplicity in Chaibasa

सादगी के साथ मनाया गया बकरीद, अल्लाह के राह में दी गई कुर्बानी

चाईबासा में बकरीद का त्यौहार सादगी के साथ मनाया गया। चार जगहों पर नमाज अदा की गई, जिसमें ईदगाह, जमा मस्जिद, मदीना मस्जिद और असरा मस्जिद शामिल हैं। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई और अमन चैन की दुआ की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 7 June 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
सादगी के साथ मनाया गया बकरीद, अल्लाह के राह में दी गई कुर्बानी

चाईबासा। चाइबासा तथा आसपास के क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के इदगाह समेत चार स्थानों पर नमाज अदा की गई। जिसमें ईदगाह, जमा मस्जिद, मदीना मस्जिद और असरा मस्जिद शामिल है। इदगाह में मौलाना ताहा हुसैन, जामा मस्जिद में मौलाना ताहा हुसैन, मदीना मस्जिद में मौलाना शाहबाज आलम और असरा मस्जिद में मौलाना साजीद मिस्बाही ने नमाज पढ़ाई।सभी जगहों पर पूरे दुनिया के साथ अपने मुल्क में भी अमन चैन कायम दुआ की गई। नमाज के सभी एक दूसरे से गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दिए।इस के बाद अपने अपने घरों में अल्लाह के राह में कुर्बानी दी गई।यह

सिलसिला तीन दिनों तक चलेगा। जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा इदगाह समेत सभी मस्जिदों और मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था। बीडीओ अमिताभ भगत,सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर समेत पुलिस बल के साथ तैयार थे। बकरीद के मौके पर पूरे मुस्लिम बहुल क्षेत्रो को कागल के फूलों और बिजली बत्ती से सजाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।