Jharkhand Mukti Morcha Membership Drive Meeting in Chaibasa झामुमो के संगठन विस्तार के लिए नाम तय, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsJharkhand Mukti Morcha Membership Drive Meeting in Chaibasa

झामुमो के संगठन विस्तार के लिए नाम तय

चाईबासा में झामुमो के सदस्यता अभियान और जिला समिति के विस्तार पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। इसमें जातीय, क्षेत्रीय समीकरण और महिलाओं-युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 27 April 2025 05:00 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो के संगठन विस्तार के लिए नाम तय

चाईबासा, संवाददाता। झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार झामुमो के सदस्यता अभियान तथा जिला समिति के पूर्ण विस्तार को लेकर चाईबासा परिसदन के सभाकक्ष में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की। इसमें जिला के अन्तर्गत आने वाले केन्द्रीय पदाधिकारी एवं केन्द्रीय सदस्यों के साथ जिला समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिला समिति के पूर्ण विस्तार के लिए विभिन्न नामों पर विचार मंथन किया गया, जिसमें विशेष कर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के साथ ही महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर विशेष रुप से ध्यान दिया गया। विचारोपरांत सर्वसम्मति से पूर्व घोषित जिला समिति के शेष पदों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का नाम तय किया गया। इसे अनुमोदन के लिए जिला समिति द्वारा केन्द्रीय समिति को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में केन्द्रीय सदस्य सह सांसद जोबा माझी, केन्द्रीय सदस्य सह मझगांव विधायक निरल पूर्ति, केन्द्रीय सदस्य सह मनोहरपुर विधायक जगत माझी, केन्द्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य मोनिका बोयपाई, केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा, जिला उपाध्यक्ष इक़बाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष दीपक प्रधान, केन्द्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, संयुक्त सचिव बंदना उरांव, केंद्रीय सदस्य सह जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।