Meerut Shutdown Affects Municipal Office Operations नगर निगम में नहीं फरियादी, सूने रहे विभाग, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Shutdown Affects Municipal Office Operations

नगर निगम में नहीं फरियादी, सूने रहे विभाग

Meerut News - मेरठ में शनिवार को बंद का असर नगर निगम कार्यालय पर देखने को मिला। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग में कोई आवेदक नहीं पहुंचा। निर्माण विभाग भी खाली रहा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 27 April 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम में नहीं फरियादी, सूने रहे विभाग

मेरठ। संवाददाता मेरठ बंद का असर नगर निगम कार्यालय में भी देखने को मिला। बंद का समर्थन करते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। नगर निगम का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विभाग जहां सुबह से शाम तक आवेदकों की भीड़ लगी रहती थी। शनिवार को विभाग में एक भी आवेदक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नहीं पहुंचा। बंद के चलते निर्माण विभाग में कोई नहीं पहुंचा। दोपहर बाद नगर निगम कर्मचारी भी सीट पर नहीं मिले। पार्षद कक्ष खाली रहा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा नगर निगम में भी मेरठ बंद का असर रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।