भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, तेज हवा संग उमड़ रहे बादल
Amroha News - अमरोहा में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27 से 30 अप्रैल के बीच तेज हवाओं और बूंदाबांदी की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को मौसम में...
अमरोहा। भीषण तपिश से बेहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। रविवार की सुबह से मौसम की चाल बदली नजर आ रही है। पुरवाई हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ रहे हैं। उधर मौसम के बदले मिजाज को देखकर एक बार फिर अन्नदाता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि क्षेत्र में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। भीषण तपिश से लोग बेहाल हैं। शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारा 20 डिग्री रिकार्ड हुआ। हालांकि, रविवार से अगले चार-पांच दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से 27 से 30 अप्रैल के बीच विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पुरवाई हवा चल रही है और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। वहीं, सोमवार को गरज-चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे अमरोहा में अगले 4-5 दिन में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं। जिले में गेहूं की कटाई में थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है। करीब 70 फीसदी कार्य संपन्न हो चुका है। जबकि 30 फीसदी कार्य अभी शेष रहा है। ऐसे में आंधी बारिश आती है तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। किसान मौसम के बदले मिजाज को देखकर फसल को समेटने में जुटे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।