Fire Destroys Household in Dhondhari Village Due to Unknown Causes कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी राख, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFire Destroys Household in Dhondhari Village Due to Unknown Causes

कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी राख

Gangapar News - कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ढोंढरी गांव में रविवार को एक कच्चे मकान में

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 27 April 2025 04:13 PM
share Share
Follow Us on
कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी राख

थाना क्षेत्र के ढोंढरी गांव में रविवार को एक कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गयी। आगलगी की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हुए। वहीं काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया। भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। आये दिन ग्रामीण इलाको के किसान व गरीब जनता आग के चपेट में आ रहे है। जिससे उन्हें गरीबी की मार झेलनी पड़ रही है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के ढोंढरी गाँव में एक कच्चे मकान में अज्ञात कारण से आग लगने से गृहस्थी का सारा समान जल कर राख हो गया। कौंधियारा क्षेत्र के ढोढ़री गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र नंद लाल ने बताया कि उसके कच्चे मकान में रविवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई, जिससे घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और पूरे इलाके में धुआं फैला हुआ था। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बेफ आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझती घर के अंदर रखा खाने पीने का सामना और बर्तन जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। कच्चे मकान में आग लगने की घटना से गरीब परिवार सदमे में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।