Tribute to Bhagwan Birsa Munda on 125th Death Anniversary in Guwa झारखंड मजदूर यूनियन भगवान बिरसा मुंडा की मनाई पुण्यतिथि, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTribute to Bhagwan Birsa Munda on 125th Death Anniversary in Guwa

झारखंड मजदूर यूनियन भगवान बिरसा मुंडा की मनाई पुण्यतिथि

गुवा में झारखंड मजदूर यूनियन और सेल कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की 125 वी पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। हेमराज सोनार ने उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 9 June 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
झारखंड मजदूर यूनियन भगवान बिरसा मुंडा की मनाई पुण्यतिथि

गुवा । गुवा बाजार स्थित झारखंड मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं सेल कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाया। गुवा जनरल ऑफिस समीप भगवान बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए यूनियन के सक्रिय सदस्य हेमराज सोनार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की आज हम लोग 125 वी पुण्यतिथि मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था। इसी उलगुलान ने उन्हें भगवान बना दिया। धरती आबा के नाम से मशहूर बिरसा मुंडा काफी कम उम्र में इतने लोकप्रिय हो गए थे कि अंग्रेज उनसे खौफ खाने लगे थे और उन पर 500 रुपए का इनाम घोषित किया था।

9 जून 1900 को इस महामानव की रांची जेल में मौत हो गयी थी। इस दौरान इस मौके पर झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष लालमोहन महतो, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश राउत, उपाध्यक्ष सहदेव तांती, सचिव मुन्ना राउत, कोषाध्यक्ष राजा गुड़ियां, हेमराज सोनार, राजेश गोच्छाईत, वीरेंद्र पूर्ति, मंगल पूर्ति, सहदेव तांती, चंद्र मोहन सिंकु, शैलेंद्र ठाकुर, दुर्गा साहू, राम सिंह, राजा गुड़िया, राजेश दास, अशोक मेहता सहित काफी संख्या में मजदूर मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।