Tribute to Birsa Munda Congress Honors Tribal Leader on Martyrdom Day बिरसा मुंडा की जीवनी प्रेरणास्पद : कांग्रेस, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsTribute to Birsa Munda Congress Honors Tribal Leader on Martyrdom Day

बिरसा मुंडा की जीवनी प्रेरणास्पद : कांग्रेस

चाईबासा में कांग्रेस भवन में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। कांग्रेसियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 9 June 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
बिरसा मुंडा की जीवनी प्रेरणास्पद : कांग्रेस

चाईबासा। धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर कांग्रेस भवन चाईबासा में सोमवार को स्मृति सभा हुई। स्मृति सभा में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालने समेत अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ उनके आंदोलन से प्रेरणा लेकर आदिवासी, दलितों तथा दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया । आगे स्मृति सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि जिस प्रकार वीर बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर उनके दांत खट्टे कर दिए थे।

इससे अत्याचार व अन्याय के खिलाफ भी आंदोलन शुरू करने की प्रेरणा मिलने की बात कही गई। स्मृति सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रवक्ता त्रिशानु राय , युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां , शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सिकुर गोप , साकरी दोंगो , चंद्र भूषण बिरुवा , मंडल अध्यक्ष सिंगराय गोप , वरीय कांग्रेसी राजेन्द्र कच्छप , सुरसेन टोपनो , रवि कच्छप , संतोष सिन्हा , मो.अरसलाम , नंद गोपाल दास , कृष्णा पुरती , अशोक कुजूर , आशीष पाल , सुभाष राम तुरी , विजय सिंह आदि उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।