Serious Snake Bite Case in Chakradharpur 28-Year-Old Kalidas Mukhi Hospitalized घर में सो रहे व्यक्ति को करैत सांप ने काटा स्थिति गंभीर, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsSerious Snake Bite Case in Chakradharpur 28-Year-Old Kalidas Mukhi Hospitalized

घर में सो रहे व्यक्ति को करैत सांप ने काटा स्थिति गंभीर

चक्रधरपुर के रामडा गांव में 28 वर्षीय कालिदास मुखी को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर है। कालिदास रात को अपने घर में सो...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरFri, 13 June 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
घर में सो रहे व्यक्ति को करैत सांप ने काटा स्थिति गंभीर

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया पंचायत के रामडा गांव निवासी 28 वर्षीय कालिदास मुखी को जहरीरले करैत सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर जेजे मुंडू की देख रेख में उपचार किया जा रहा है। कालीदास मुखी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कालिदास मुखी अपने घर मे जमीन पर सोया हुआ था। तभी शुक्रवार की सुबह 4 बचे घर मे घुसकर करैत सांप ने उसके हाथ मे काट लिया। जिसके बाद वह शोर मचाने लगा। जिसके बाद परिजन उसके पास पहुचे औऱ सांप को मार दिया। उसके बाद परिजन उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिसके बाद डॉक्टर ने जांच के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया है। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।