कुलीतोडांग में मिटृटी के घर गिरने से मां समेत तीन बच्चे दबे, मां की स्थिति गंभीर
चक्रधरपुर के कुलीतोडांग पंचायत में भारी बारिश के कारण मिटृटी का घर गिरने से मां और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला बेहोश हो गई है जबकि बच्चों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में जारी है। पंचायत...

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत के कुलीतोडांग गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिटृटी के घर दबने से मां समेत तीन बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कुलीतोडांग गांव निवासी रगिया दोंगे की पत्नी गुरुवारी दोंगे अपने दो बच्चे तथा एक मेहमान घर आई बच्ची मिटृटी के घर गिरने से उसमें दब गई। जिससे गुरुवारी दोंगो की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। जबकि तीनों बच्चों को भी चोट आई हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया माझीराम जोंको घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहयोग से तीनों बच्चों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
जहां तीनों बच्चों का उपचार चल रहा हैं। जबकि गांव में वाहन नहीं मिलने के कारण महिला को अभी तक अस्पताल नहीं लाया गया है। मुखिया तथा ग्रामीण वाहन की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मिटृटी के घर दबने से महिला बेहोष हो गई हैै। अस्पताल आने के बाद ही उसकी स्थिति का पता चल पाएगा। फिलहाल तीनों बच्चों का उपचार किया जा रहा हैं। वहीं गुरुवारी दोंगे के तीन साल का बेटा गुलशन दोंगो, 5 माह का सुनिल दोंगो तथा चाईबासा कुसमुंडा गांव निवासी मोरा पूर्ति की 8 वर्शीय बेटी इंदा पूर्ति का इलाज चल रहा हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।