Empowering Women Rita Devi s Journey as a Panchayat Member and Organic Farmer प्रतिनिधि, गृहणी और किसान का बेजोड़ मिश्रण है रीता, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsEmpowering Women Rita Devi s Journey as a Panchayat Member and Organic Farmer

प्रतिनिधि, गृहणी और किसान का बेजोड़ मिश्रण है रीता

प्रतिनिधि, गृहणी और किसान का बेजोड़ मिश्रण है रीता प्रतिनिधि, गृहणी और किसान का बेजोड़ मिश्रण है रीता प्रतिनिधि, गृहणी और किसान का बेजोड़ मिश्रण है रीता

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 20 April 2025 05:50 AM
share Share
Follow Us on
प्रतिनिधि, गृहणी और किसान का बेजोड़ मिश्रण है रीता

हंटरगंज निज प्रतिनिधि सच कहा गया है कि अगर हिम्मत और हौसला बुलंद हो तो किसी भी कार्य को करने के लिए महिला और पुरुष का लिंग भेद कोई मायने नहीं रखता। किसी भी कार्य को अंजाम देने के लिए यह मायने नहीं रखता कि इसे करने वाला पुरुष है या महिला। इन सभी बातों को चरितार्थ करने का काम हंटरगंज प्रखंड के उरैली पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रीता देवी कर रही हैं। रीता देवी आज महिला पंचायत प्रतिनिधि, गृहणी और महिला किसान के रूप में महिलाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत बन गई है। रीता देवी अपने घरबार से लेकर पंचायत और खेती के काम को अपने बल पर बखूबी पूरा कर रही हैं। पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान से लेकर अपने बच्चों के बेहतर परवरिश और जैविक खेती के कार्य को एक साथ पूरा करने का काम रीता देवी कर रही है। रीता देवी के द्वारा किए गए रवि फसल, सब्जी की खेती कृषि के क्षेत्र में चर्चा का विषय है। दूर-दूर से किसान इनके पास आकर इनसे खेती का गुर सिख रहे हैं। रीता देवी का कहना है कि आज किसान फसल में तरह-तरह के केमिकल और खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं जो लोगों के सेहत के साथ खेत के लिए भी हानिकारक बन गया है। रीता देवी का कहना है कि मेरे जैविक खेती का एकमात्र उद्देश्य लोगों के रसोई तक शुद्ध अनाज और सब्जी पहुंच सके। ओर जहां रीता देवी खेती को एक नया आयाम दे रहीं हैं। वहीं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को भी मजबूती देने का काम कर रहे हैं। इसका उदाहरण है कि आपने एक इकलौते बेटे के साथ अपने 4 बेटियों को बेहतर शिक्षा देने का काम भी उनके द्वारा किया गया है। खेती-बाड़ी से जुड़े कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जिसे रीता देवी अपने बल पर पूरा नहीं कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अपने पंचायत में घरेलू विवादों का समाधान अपने स्तर से कर रहे हैं। रीता देवी अपने कार्यों के बल पर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा की स्रोत बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।