Jharkhand Minister Deepika Pandey Singh Reviews Rural Development Schemes in Chatra झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौरा, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsJharkhand Minister Deepika Pandey Singh Reviews Rural Development Schemes in Chatra

झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौरा

झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौराझारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौराझारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सि

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराWed, 11 June 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह का चतरा दौरा

चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की माननीय मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह मंगलवार को चतरा जिला का दौरा किया। मंत्री के चतरा आगमन पर डीसी कीर्तिश्री जी ने आभार प्रकट करते हुए पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसदन सभागार, चतरा में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंताओं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा मनरेगा के अंतर्गत संचालित योजनाएं जैसे बिरसा हरित ग्राम योजना, खेल मैदान निर्माण एवं सिंचाई कूप संवर्धन योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

माननीय मंत्री ने प्रखंडवार अबुआ आवास की समीक्षा की और वैसे प्रखंड जिनका आवास योजना में प्रगति किस्त एवं आवास पूर्ण कराने के मामले में अपेक्षाकृत नहीं है उनपर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधूरे आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत पौधारोपण को प्राथमिकता देने एवं पौधों की देखभाल और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना की समयबद्ध पूर्णता पर ज़ोर दिया गया। मईया सम्मान योजना के लाभुकों को भी प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए जिससे अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।