झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ का चुनाव संपन्न
झारखंड प्रजापति कुम्हार संघ का चुनाव संपन्नझारखंड प्रजापति कुम्हार संघ का चुनाव संपन्नझारखंड प्रजापति कुम्हार संघ का चुनाव संपन्नझारखंड प्रजापति कुम्ह

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ नगर इकाई चतरा का चुनाव पर्यवेक्षक नंदकिशोर प्रजापति एवं विनोद प्रजापति के निगरानी में संपन्न हुआ। इस दौरान जगदीश कुमार अध्यक्ष, फूलचंद भगत उपाध्यक्ष , भैरव राम सचिव, कैलाश प्रजापति कोषाध्यक्ष एवं राहुल कुमार मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए। निर्वाचित सभी पदधारियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया। बैठक में समाज को आगे बढ़ाने, नशा से दूर रहने, बच्चो के पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने आदि विषयो पर चर्चा किया गया। इस मौके पर गणेश प्रजापति,कृष्ण राम, देवकी, कृष्णदेव, जमुना, मदन, धनेश्वर, भुनेश्वर, काली, राजेश सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।