हंटरगंज में राजद ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
हंटरगंज में राजद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता देव लाल यादव ने की, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूती देने का आश्वासन दिया।...

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बुधवार को राजद पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष देव लाल यादव ने किया। वहीं संचालन राजद नेता लीला यादव ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से राजद के हंटरगंज प्रखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देव लाल यादव का भव्य स्वागत किया गया। वहीं पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पार्टी के युवा और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करने का काम किया गया।
साथ ही नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष देव लाल यादव को बधाई भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष देव लाल यादव ने कहा कि पार्टी के द्वारा मुझ पर जो विश्वास किया गया है उसपर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। अपने पद पर रहते हुए पार्टी को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हर एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे। वही कार्यकर्ताओं से अपील किया कि पार्टी में किसी भी तरह का आपसी कलह नहीं होना चाहिए। एकजुटता के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, राजद नेता रनू दास, रामप्रसाद यादव, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, सरयू भोक्ता, उपेंद्र यादव सहित सैकड़ो की संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।