Traffic Jam Crisis in Chatra Residents Struggle to Navigate Streets शुक्रवार को जाम से परेशान रहे शहर के लोग,, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsTraffic Jam Crisis in Chatra Residents Struggle to Navigate Streets

शुक्रवार को जाम से परेशान रहे शहर के लोग,

शुक्रवार को जाम से परेशान रहे शहर के लोग, शुक्रवार को जाम से परेशान रहे शहर के लोग, शुक्रवार को जाम से परेशान रहे शहर के लोग, शुक्रवार को जाम से परेशा

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराFri, 16 May 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
शुक्रवार को जाम से परेशान रहे शहर के लोग,

चतरा, प्रतिनिधि। चतरा शहर के लिए जाम शहरवासियों के लिये एक सिरदर्द बन गया है। इन दिनों हालात और भ्यावह हो गयी है। क्योंकि घर से निकलकर पेट्रोल पम्प आप जैसे ही पहुंचिये जाम मिलना शुरू हो जा रहा है। पेट्रोल पम्प से लेकर मारवाड़ी मुहल्ला और मेन रोड केकशरी चौंक गुदरी बाजार सब जाम रहता है। कहीं से लोग निकल नहीं सक रहे हैं। शुक्रवार को चतरा में साप्ताहिक हाट लगता है। प्रचंड गर्मी के बाद भी साप्ताहिक हाट में लोगों की इतनी भीड़ उमड़ गयी कि पूरा दिन शहर की मुख्य सड़के जगह-जगह पर जाम लगी रही। लोग जाम में फंसकर अपने काम को समय पर नहीं कर सके।

यह स्थिति शुक्रवार को ही नहीं बल्कि हर दिन यह नजारा देखने को मिल जा रहा है। शहर में पहले ट्राफिक व्यवस्था बनाये रखने के लिये पेट्रोल पम्प के समीप तीन से चार और केशरी चौंक के पास दो तीन पुलिस के जवानों को लगाया जाता था, लेकिन अब ये जवान नहीं दिखते हैं। पुलिस के जवान रहते भी हैं तो एक किनारे खड़े होकर बस मोबाईल को देखते रहते हैं। उसके सामने जाम लगा रहता है लेकिन उससे उसे कोई लेना देना नहीं रहता है। सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने बताया कि पुलिस के कुछ जवानों को इसी जाम की समस्या को देखते हुए लगाया गया है, जवानों की संख्या को और बढ़ाया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।