Dr Nishikant Dubey Promises Development with Plastic Park and Improved Healthcare in Deoghar प्लास्टिक पार्क चालू होते ही 10 हजार बेराजगारों को मिलेगा रोजगार, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsDr Nishikant Dubey Promises Development with Plastic Park and Improved Healthcare in Deoghar

प्लास्टिक पार्क चालू होते ही 10 हजार बेराजगारों को मिलेगा रोजगार

देवीपुर,प्रतिनिधि।गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ.निशिकांत दुबे ने कहा कि देवीपुर प्लास्टिक पार्क भारत सरकार की योजना है। इसे भारत सरकार ने दिया है। जिस द

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 23 May 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
प्लास्टिक पार्क चालू होते ही 10 हजार बेराजगारों को मिलेगा रोजगार

- पूरे इलाके का होगा समुचित विकास देवीपुर,प्रतिनिधि। गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ.निशिकांत दुबे ने कहा कि देवीपुर प्लास्टिक पार्क भारत सरकार की योजना है। इसे भारत सरकार ने दिया है। जिस दिन प्लास्टिक पार्क चालू हो जाएगा, उस दिन 10 हजार को नौकरी मिलेगी। यहां कॉलेज बनेगा। केमिकल व टेक्निकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। 3 साल से अलॉटमेंट नहीं हो रहा है। यहां के सभी गांवों के बेरोजगार को रोजगार मिलेगा। इलाके का पूरा एरिया डेवलप हो जाएगा। बावजूद चुनाव के समय कोई जात देखेगा, कोई पात तो कोई गोतिया देखता है। लोगों को पूछना चाहिए कि किसने क्या किया है।

5-6 महीने में दिल्ली से बेहतर सुविधाएं देवघर एम्स में मिलेंगी :- सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने एम्स निदेशक डॉ. सौरव वार्ष्णेय को बधाई देते हुए कहा कि आगामी 21 जून योग दिवस के अवसर पर एम्स में इमरजेंसी सेवा उद्घाटन होने वाला है। अबतक यहां के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जाना पड़ता है। यहां इलाज नहीं हो रहा है। लेकिन अब वह समस्या भी दूर हो जाएगी। अन्य जो सुविधाएं बची हैं वहभी पूरी तरह से व्यवस्थित कराई जाएंगी। पांच-छह महीने में देवघर एम्स में दिल्ली एम्स से भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी।कहा कि जो विशेष रूप से आदिवासी की बात करते हैं। आदिवासी के बच्चों में सीकर सेल है। जो खून की बीमारी है। उसकी यहां जांच कर यहां इलाज किया जाएगा। उसपर रिसर्च भी किया जाएगा। सांसद ने राज्य सरकार से कहा कि हंसडीहा में जो अस्पताल है वह उनके द्वारा बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शंकरपुर स्टेशन बहुत बड़ा होगा। यहां लूप लाइनें होंगी, भगवान ने चाहा और बाबा वैद्यनाथ की कृपा रही तो यह बड़ा स्टेशन बनेगा। यहां कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा और 18 से 20 गाड़ियां खड़ी रहेंगी। स्टेशन से हजारों को रोजगार मिलेगा। सांसद ने कहा कि जिस दिन हमारे बच्चे बाहर कमाने छोड़ यहां कमाएं और बाहर के बच्चे यहां काम करने के लिए आएं, उस दिन अपने को सफल मानेंगे। आमलोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे जैसे आदमी को चार-चार बार सांसद बनाया है। जो किसी छठीयारी में नहीं आता है, जो सांसद निधि खर्च नहीं करता है। एक अच्छे बढ़िया काम करने के लिए रखे हैं। उनको भी लोगों ने स्वीकार कर लगातार नरेंद्र मोदी को सपोर्ट किया है। बिना घुसे पहली बार देश की सेना ने पाकिस्तान को तबाह किया :- सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के साथ देश को मजबूत भी बना रहे हैं। बिना घुसे पहली बार देश की सेना ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया। पाकिस्तान के अंदर जाकर पहली बार ऐसा हुआ बिना घुसे वहां के पूरे सिस्टम को 23 मिनट तक हिलाकर रख दिया। उससे आतंकवादी मौलाना मसूद मजहर उसके परिवार के 14 लोगों को यहीं से मिसाइल मार गिराया। यह मोदी सरकार से ही मुमकिन है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत सरकार शुक्रवार से दुनिया के 70 मुस्लिम देश के हेड क्वार्टर मक्का-मदीना भेज रही है। मधुपुर में कोचिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, योजनाओं का शिलान्यास जल्द :- सांसद ने कहा कि मधुपुर में कोचिंग कॉम्प्लेक्स का फॉर्मल उद्घाटन करना है। डीआरएम का 2 महीना में कार्यकाल पूरा हो रहा है। मैं कोशिश करूंगा कि इसी 2 महीने के अंदर हमारे यहां त्रिकूट, जसीडीह, मधुपुर में योजनाओं का शिलान्यस हो जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।