Illegal Tree Cutting by Mafia Threatens Environment in Deoghar District मोहनपुर: अवैध रूप से काटे जा रहे हरे-भरे पेड़, पर्यावरण को भारी नुकसान, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsIllegal Tree Cutting by Mafia Threatens Environment in Deoghar District

मोहनपुर: अवैध रूप से काटे जा रहे हरे-भरे पेड़, पर्यावरण को भारी नुकसान

देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में माफियाओं द्वारा पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। पंचरुखी पंचायत में हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जबकि प्रशासन और वन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 27 April 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
मोहनपुर: अवैध रूप से काटे जा रहे हरे-भरे पेड़, पर्यावरण को भारी नुकसान

देवघर,प्रतिनिधि। जहां एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के जंगल झाड़ी पर माफियाओं का नजर नग गई है। रातो-रोत हरे-भरे पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं। ऐसे में शनिवार दिन दहाड़े थाना क्षेत्र के पोस्तवारी पंचायत के पंचरुखी मोजा स्थित हरे-भरे पेड़ों की बेरहमी से कटाई की जा रही है। यह कटाई पूरी तरह से अवैध है, फिर भी संबंधित प्रशासन और वन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। इसके साथ साथ बांझी जंगल में भी माफियाओं ने रहे भरे पेड़ को काट रहे हैं। रातो-रात पुरानी ट्रैक्टरों के द्वारा मिल तक पहुंचा रहे हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी पुलिस मौन है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचरुखी गांव की सरकारी जमीन पर वर्षों से लगे दर्जनों बरगद, पीपल और अन्य छायादार वृक्षों को लकड़ी माफियाओं द्वारा बेधड़क काटा जा रहा है। इन पेड़ों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर खुलेआम आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सब प्रशासन और वन विभाग की जानकारी में होते हुए भी किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। साथ ही वन विभाग की ओर से हरे पेड़ों की कटाई पर स्पष्ट प्रतिबंध है, इसके बावजूद पांच से अधिक विशाल बरगद के पेड़ काटे जा चुके हैं। अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में बड़े पेड़ों और गांव की हरियाली का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। साथ ही यह पर्यावरण असंतुलन, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं को भी जन्म देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।