Teen Attempts Suicide by Poisoning Over Relationship Issues in Deoghar किशोर ने किया विषपान, हालत गंभीर, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTeen Attempts Suicide by Poisoning Over Relationship Issues in Deoghar

किशोर ने किया विषपान, हालत गंभीर

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर ने रिश्ते में तनाव के चलते कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। किशोर की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 15 June 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
किशोर ने किया विषपान, हालत गंभीर

देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी निवासी 17 वर्षीय किशोर ने विषपान कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी उनके परिजन को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में किशोर के परिजन ने बताया कि गांव के ही एक लड़की से वह बात करता था। जिसकी जानकारी लड़की के परिजन को हो गया। उसके परिजन ने लड़की से पूछताछ कर मोबाइल छीन लिया। कुछ दिन तक दोनों में बात नहीं होने के कारण शनिवार देर शाम को किशोर ने दुकान से कीटनाशक दवा मंगाकर उसे पानी में घोलकर पी लिया।

थोड़ी देर के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उल्टी दस्त होना शुरू हो गया, जिसकी जानकारी उसके माता-पिता एवं अन्य लोगों को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार पर वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।