पालोजोरी : तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना के शौर्य को किया सलाम
रविवार को सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालोजोरी में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए आयोजित की गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं...

पालोजोरी, प्रतिनिधि। रविवार को सारठ के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालोजोरी में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को सलाम किया। तिरंगा यात्रा पालोजोरी के पुराने पेट्रोल पंप से शुरू होकर पालोजोरी बाजार होते हुए ठेंगाडीह स्थित विकास विद्यालय तक पहुंची और पुनः वहां से वापस होकर पुराने पेट्रोल तक गई। इस दौरान पूर्व विधायक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थाम सेना के शौर्य से जुड़े नारेबाजी की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पूर्व विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में छुपे आतंकियों व पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जबाब देने को लेकर हिंदुस्तानी सेना के सम्मान में आलाकमान के निर्देश के आलोक में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष 26 सैलानियों की जान ले थी, उसके जबाब में भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। उस सेना के पराक्रम को हम सलाम करते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान पिंटू हालदार, सुशील साधु, बंशी दास, संतोष साह, सुनील महरा, रोबिन चार, राजेन्द्र यादव, आशीष रुज,पप्पू कापरी, लोखाय मंडल, गोरा दास, बंशी दास समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।