Allegations of Sexual Harassment Married Woman Files FIR Against Local Youth विवाहिता से छेड़खानी के मामले में एफआइआर दर्ज, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsAllegations of Sexual Harassment Married Woman Files FIR Against Local Youth

विवाहिता से छेड़खानी के मामले में एफआइआर दर्ज

सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ,

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 6 May 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता से छेड़खानी के मामले में एफआइआर दर्ज

सिजुआ। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ बस्ती में एक विवाहिता ने वहीं के एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बस्ती के ही अभिमन्यु टुडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिये शिकायत में कहा है कि वह शौच के लिए बस्ती के बगल में स्थित जंगल की ओर गयी थी, तभी पहले से झाड़ियों में छुपे आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। वह चिल्लाते हुए वहां से भाग गया और अपने घर पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनके परिजनों ने आरोपी के घर पहुंच कर इस बात की शिकायत की तो उन लोगों ने उनके परिजनों को गाली गलौज करते हुए भगा दिया।

परिजनों ने बताया कि घटना तीन दिन पूर्व की है। इस मामले का समझौता कराने को लेकर गांव में पंचायत भी हुआ, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद तेतुलमारी पुलिस से घटना की शिकायत की गयी है। इस संबंध में तेतुलमारी थाना प्रभारी सत्येन्द्र यादव ने बताया कि लिखित शिकायत के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी खोजबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।